Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Science chapter 4 Notes गति एवं समय | Gati awam samay Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘गति एवं समय’ का नोट्स को देखने वाले है। Gati awam samay

Bihar Board Class 7 Science chapter 4 Gati awam samay गति एवं समय

गति एवं समय

प्रश्न 1. विराम किसे कहते है?
उत्तर– यदि कोई वस्तु की स्थिती समय के साथ नहीं बदलती है, तो ऐसे वस्तु को तिराम कहते है।

प्रश्न 2. गति किसे कहते है?
उत्तर– यदि कोई वस्तु की स्थिती समय के साथ बदलती है, तो ऐसे वस्तु को गति कहते है।

गति के प्रकार

(i) सरल रेखीय गति किसे कहते है?
उत्तर– जब कोई वस्तु सीधी रेखा में गति करती है, उसे सरल रेखीय गति कहते है। जैसे– सीधी सड़क पर कार की गति

(ii) वृत्तीय गति किसे कहते है?
उत्तर– जब कोई वस्तु वृत्ताकार पथ पर गमन करती है, तो ऐसे गति को वृत्तीय गति कहते है। जैसे– सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति

👉 वृत्तीय गति को वर्तुल गति भी कहते है।

(iii) दोलन गति किसे कहते है?
उत्तर– जब कोई वस्तु किसी निश्चित बिंदु के आगे-पीछे या ऊपर-नीचे गति करती है, तो ऐसे गति को दोलन गति कहते है। जैसे– झूले की गति

(iv) आवर्ती गति किसे कहते है?
उत्तर– जब कोई वस्तु अपनी गति को निश्चित समय अंतराल में दुहराती है, तो ऐसे गति को आवर्ती गति कहते है। जैसे– झूले की गति, लोलक की गति, घड़ी की सुई की गति

(v) घूर्णन गति किसे कहते है?
उत्तर– जब कोई वस्तु अपने अक्ष के चारों ओर घूमती है, तो उसे घूर्णन गति कहते है। जैसे– छत के पंखे की गति

प्रश्न 3. चाल किसे कहते है?
उत्तर– किसी वस्तु द्वारा इकाई समय (घंटा, मिनट, सेकेंड) में तय की गई दूरी को चाल कहते है। चाल का मात्रक किलो मीटर / घंटा या मीटर / सेकंड होता है।

चाल ⇒ दूरी/समय

Read Also:- Bihar Board Class 7 Science chapter 8 Gati awam samay गति एवं समय

⪼ हमारे पूर्वज प्रतिदिन सूर्योदय से, अगले सूर्योदय के बीच के समय को एक दिन मानते थे। एक अमावस्य से अगली अमावस्य के बीच के समय को एक माह मानते थे।

➣ समय का S.I मात्रक सेकंड (s) होता है। समय का बड़ा मात्रक मिनट तथा घंटा होता है।

प्रश्न 4. लोलक का आवर्तकाल किसे कहते है?
उत्तर– लोलक को एक दोलन पूरा करने में जितना समय लगता है, उसे लोलक का आवर्तकाल कहते है।

स्पीडोमीटर (चालमापी) वस्तु की गति मापता है। और ऑडोमीटर (पथमापी) वस्तू की दूरी मापता है।

प्रश्न 5. समरूप गति या एक समान गति किसे कहते है?
उत्तर– जब कोई वस्तु समान समय में समान दूरी तय करती है, तो ऐसी गति को समरूप गति या एक समान गति कहते हैं।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 04 गति एवं समय (Gati awam samay) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!