Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Science chapter 7 Notes हवा , आँधी , तूफान | Hava Aandhi Toofan Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘हवा, आँधी, तूफान’ का नोट्स को देखने वाले है। Hava Aandhi Toofan

Bihar Board Class 7 Science chapter 7 Hava Aandhi Toofan हवा , आँधी , तूफान

हवा, आँधी, तूफान

वायु

(i) वायु हमारे चारों ओर पाए जाते हैं।
(ii) वायु दाब डालती है। और वायु में भार (वजन) होता है।
(iii) वायु गर्म होने पर फैलती है, और ठंडा होने पर सिकुडती है।
(iv) गर्म वायु ऊपर उठती है, और ठंडी वायु नीचे रहती है।
(v) वायु गर्म होने के कारण ऊपर उठती है, और उस स्थान का वायुदाब कम ही जाता है, जिसके कारण वहां अन्य जगहों की ठंडी वायु आने लगती है।

प्रश्न 1. वायुदाब किसे कहते है?
उत्तर– वायु के द्वारा लगाया गया दाब को वायुदाब कहते हैं।

प्रश्न 2. हवा किसे कहते है?
उत्तर– गतिशील वायु को हवा कहते हैं।

भूमध्य रेखा (विषुवत रेखा) के निकट की वायु गर्म होती है, जबकि कर्क रेखा और मकर रेखा के निकट की वायु ठंडी होती है।

⪼ ठंडी हवा का प्रवाह गर्म हवा की ओर होता है। गर्मियों के समय में थल (स्थल) बहुत जल्दी गर्म हो जाता है, जबकि पानी बहुत देर से गर्म होता है।

प्रश्न 3. मानसूनी हवा किसे कहते है?
उत्तर– समुद्र से आनेवाली हवाएँ अपने साथ जलवाष्प लेकर आती है, जिसे मानसूनी हवा कहते है। और इसके कारण वर्षा होती है।

प्रश्न 4. आँधी किसे कहते है?
उत्तर– बहुत तेज गति से चलने वाली तीव्र हवा को आँधी कहते हैं।

आँधी आने का नुकसान
(i) घर टूट जाते हैं।
(ii) वृक्ष उखड़ जाते है।
(iii) याता‌यात रूक जाती है।
(iv) संचार प्रणाली खत्म हो जाता है।

Read Also:- Bihar Board Class 7 Science chapter 7 Hava Aandhi Toofan Notes

प्रश्न 5. दिशासूचक यंत्र किसे कहते है?
उत्तर– हवा की दिशा को बतलाने वाले यंत्र को दिशासूचक यंत्र कहते हैं।

प्रश्न 6. पवन वेग मापी किसे कहते है?
उत्तर– हवा की गति को मापने वाले यंत्र को पवन वेग मापी कहते हैं।

प्रश्न 7. चक्रवात किसे कहते है?
उत्तर– जब हवा गर्म होकर ऊपर उठने लगती है, तो वहां का वायुदाब कम हो जाता है, जिसके कारण वहां के खाली जगह पर प्रबल हवा आने लगती है। प्रबल हवा आने से पुनः वायुदाब आ जाता है तथा अधिक तेज हवा चलने लगती है। और यह प्रक्रिया बार-बार होने के कारण चक्रवात उत्पन्न होता है।

➣ चक्रवात जब स्थल की ओर बहती है, तो तटीय क्षेत्रों में आंधी के साथ-साथ बारिश भी होती है।

⪼ चक्रवात को उत्तर अमेरिका में हरिकेन और पूर्व एशिया में टाइफून के नाम से जाना जाता है।

चक्रवात आने का नुकसान
(i) इससे घर, इमारत और पेड़-पौधे को नुकसान पहुंचता है।
(ii) इससे परिवहन, बिजली और संचार सेवाएं बाधित हो जाती हैं।
(iii) इससे बाढ़ और भूस्खलन भी आ सकता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 07 हवा, आँधी, तूफान (Hava Aandhi Toofan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!