आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं भूगोल का पाठ ‘भारत का पड़ोसी देश’ का नोट्स को देखने वाले है। Bharat Ka Padosi Desh
भारत का पड़ोसी देश |
👉 भारत के सात स्थलीय पड़ोसी देश हैं। और यह सभी सार्क (साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कॉपरेशन) के सदस्य है।
☞ बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान, अफ़ग़ानिस्तान।
Trick :- बचपन में MBA किया।
👉 श्रीलंका और मालद्वीप द्वीपीय पड़ोसी देश है।
नेपाल की चौहदी
उत्तर – तिब्बत (चीन)
पूरब – सिक्किम, पश्चिम बंगाल
पश्चिम – उत्तराखंड
दक्षिण – बिहार, उत्तर प्रदेश
नेपाल (NEPAL)
(i) यह भारत के उत्तर में स्थित है। यहां आने-जाने के लिए वीजा (अंतरराष्ट्रीय आवागमन आदेश) की जरूरत नहीं पड़ती है।
(ii) नेपाल चारों तरफ से स्थल से घिरा है, इसलिए इसे मध्यस्थ देश भी कहते है।
(iii) नेपाल के लुम्बिनी में गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। और नेपाल की राजधानी काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ की मंदिर है, और यहां शिवरात्रि के दिन मेला लगता है।
(iv) नेपाल का कुल क्षेत्रफल 147,516 km² और जनसंख्या 2.97 करोड़ (3 करोड़) है।
(iv) विश्व का सबसे ऊंचा शिखर माउण्ट एवरेस्ट है, जिसकी ऊँचाई 8848 मी० है। यहां के लोग इस चोटी को ‘सागर माथा‘ भी कहते है।
(v) नेपाल की जलवायु ठंडी है। और यहां का तापमान जाड़े में 2°c और गर्मी में 30°c तक पहुंच जाता है।
(vi) कोसी, गंडक तथा घाघरा नेपाल की तीन प्रमुख नदी है। नेपाल की सबसे लम्बी नदी करनाली है, जो घाघरा की सहायक नदी है।
(vii) घाघरा पश्चिमी नेपाल में बहती हुई भारत में प्रवेश करती है। मध्य नेपाल में गण्डक नदी को नारायणी कहते हैं तथा पूर्वी नेपाल में कोसी नदी को सप्तकोसी कहते हैं।
(viii) नेपाल में जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है। नेपाल के 25.4% भूमि पर वन तथा 13% पर चारागाह फैला है।
(ix) नेपाल में कृषि के अलावा पशुपालन भी किया जाता है। यहां 18% भूमि पर खेती की जाती है।
(x) नेपाल में खनिजों की कमी है। यहां का प्रमुख खनिज अभ्रक है। यह औद्योगिक दृष्टि से एक पिछड़ा देश है।
(xi) नेपाल पड़ोसी देश के साथ ही व्यापार कर पाता है, और विदेश के साथ व्यापार करने के लिए उसे कलकत्ता बंदरगाह पर निर्भर रहना पड़ता है।
(xii) नेपाल में पहले राजतंत्रात्मक शासन था, लेकिन 2008 में लोकतंत्र की स्थापना हुई।
भूटान की चौहदी
उत्तर – चीन
पूरब – अरुणाचल प्रदेश
पश्चिम – सिक्किम
दक्षिण – असम
(i) भूटान की राजधानी थिम्फू है।
(ii) भूटान का कुल क्षेत्रफल 46,500 km² और जनसंख्या 7.86 लाख है।
(iii) भूटान की हिमालय की सर्वाधिक ऊंचाई 7554 मीटर है।
(iv) भूटान की जलवायु पर्वतीय मॉनसूनी है। यहां साल भर कठोर सर्दी पड़ती है।
(v) भूटान औद्योगिक दृष्टि से पिछड़ा देश है। भूटान के 68% क्षेत्र पर वनों का विस्तार है तथा भूटान की साक्षरता दर 42% है।
बांग्लादेश की चौहद्दी
पूरब – म्यांमार (बर्मा)
दक्षिण – बंगाल की खाड़ी
उत्तर – मेघालय और असम
पश्चिम – पश्चिम बंगाल
(i) बांग्लादेश 17 दिसंबर 1971 को एक स्वतंत्र देश बना। और इसका पूर्व का नाम पूर्वी पाकिस्तान था। भारत के साथ बांग्लादेश की स्थलीय सीमा की लंबाई 4096 km है।
(ii) वर्तमान में बांग्लादेश का कुल क्षेत्रफल 148,460 km² और जनसंख्या 17 करोड़ है। और यह जनसंख्या के दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा देश है।
(iii) बांग्लादेश डेल्टाई प्रदेश है, और यह विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा के बीच में स्थित है। यह क्षेत्र अत्यधिक उपजाऊ है।
(iv) बांग्लादेश में बहुत अधिक नदियां है, जिससे परिवहन में मदद मिलता है। तथा साथ ही साथ बाढ़ से तबाही भी आती है।
(v) बांग्लादेश में बहने वाली नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है। यहां की प्रमुख नदी गंगा, पद्मा, मेघना, ब्रह्मपुत्र है।
(v) ब्रह्मपुत्र नदी को बांग्लादेश में जमुना कहा जाता है। तथा गंगा और ब्रह्मपुत्र की संयुक्त धारा को पद्मा कहा जाता है।
(vi) बांग्लादेश में वर्षा अधिक होती है। और यहां की मिट्टी उपजाऊ होती है। इसलिए यहां की 80% जनसंख्या कृषि करती है। बांग्लादेश में गर्मियों के मौसम में तूफानी हवाएं चलती है, जिसे काल वैशाखी कहते है।
(vii) बांग्लादेश के वनों को सुंदरवन कहा जाता है। और इस सुंदरवन में बंगाल टाइगर पाया जाता है।
(viii) बांग्लादेश में खनिज संसाधन का भंडार बहुत कम है। यहां का प्रमुख खनिज कोयला, चुनापत्थर, नमक, लोहा आदि है। और यहां उद्योग धंधा बहुत कम है।
श्रीलंका (Srilanka)
(i) श्रीलंका, भारत के दक्षिण में स्थित हिंद महासागर का एक बड़ा द्वीप है। और इसकी राजधानी कोलम्बो है।
(ii) श्रीलंका में सिंहल जाति के लोग अधिक रहते है, इसलिए इसे सिंहल द्वीप कहते है। तथा अंग्रेज ने श्रीलंका को सीलोन नाम दिया।
(iii) श्रीलंका में रत्नों के भंडार होने के कारण इसे मोतियों का द्वीप कहते है। और श्रीलंका, अंग्रेजों से 4 जनवरी 1948 को स्वतंत्र हुआ।
(iv) श्रीलंका में लोकतंत्र की स्थापना 1956 ईस्वी में हुआ। इसका आकार अंडाकार या बंदमुट्ठी के जैसा है। और यह भारत से पाक जलसंधि द्वारा अलग होता है।
(v) वर्तमान में श्रीलंका का कुल क्षेत्रफल 66,000 km² और जनसंख्या 2 करोड़ है। श्रीलंका को आदम पुल भी कहा जाता है।
(vi) श्रीलंका की भाषा सिंहली है। और यहां पर 70% बौद्ध धर्म मानने वाले लोग रहते है। और उत्तरी श्रीलंका में तमिलों की संख्या अधिक है।
(vii) श्रीलंका का सबसे ऊंचा चोटी (शिखर) पिदुरता लगानला है, जिसकी ऊंचाई 2527 मीटर है।
(viii) श्रीलंका की जलवायु मॉनसूनी है। विषुवत रेखा के नजदीक होने के कारण यहाँ साल भर गर्मी पड़ती है और वर्षा भी होती रहती है। जाड़े की ऋतु यहाँ नहीं होती है।
(ix) विषुवत रेखीय वनस्पति सूर्य की रोशनी पाने की होड़ में एक-दूसरे से लंबे होते चले जाते हैं।
(x) श्रीलंका का प्रमुख नदी महावली गंगा, पान और अरूबी है। और यहां पर अधिक व्यावसायिक कृषि (चाय, तंबाकू, केला, पान, गन्ना) की जाती है। यहां मछली पालन भी किया जाता है।
(xi) श्रीलंका के समुद्र से मोती निकाला जाता है, इसलिए इसे पूर्व का मोती (Pearl of the east) भी कहते है।
(xii) त्रिकोणमाली और कोलंबो, श्रीलंका का प्रमुख बंदरगाह है। तथा जाफना एक बड़ा नगर है।
(xiii) वर्तमान में श्रीलंका की राजधानी दो शहरों में विभाजित है: विधायी राजधानी श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे और कार्यकारी व न्यायिक राजधानी कोलंबो है।
पाकिस्तान (Pakistan)
(i) भारत से पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 को अलग होकर एक देश बना। और इसकी राजधानी इस्लामाबाद है।
(ii) पहले पाकिस्तान के दो अंग थे- पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। और केवल पश्चिमी पाकिस्तान को ही पाकिस्तान कहते है।
(iii) वर्तमान में पाकिस्तान का कुल क्षेत्रफल 907,464 km² और जनसंख्या 24 करोड़ है। यहां का राष्ट्रीय भाषा उर्दू है। इसके अलावा पंजाबी, सिंधी, पश्तो और बलोची भाषा बोली जाती है।
(iv) पाकिस्तान में इस्लाम धर्म के लोग रहते है। पाकिस्तान का प्रमुख नगर इस्लामाबाद, रावलपिंडी, कराची, लाहौर और हैदराबाद है।
(v) पाकिस्तान में ऊंचे-ऊंचे पर्वत, पठार और उपजाऊ मैदान है। यहां का सबसे प्रसिद्ध चोटी तख्त सुलेमान है, जिसकी ऊंचाई 3770 मीटर है।
(vi) पाकिस्तान का प्रमुख दर्रा खैबर, बोलन और गोमल है। और यहां की जलवायु मॉनसूनी एवं उष्ण मरुस्थलीय है। यहां गर्मी में ज्यादा गर्मी तथा जाड़े में ज्यादा ठंडा पड़ता है।
(vii) गर्मी में पाकिस्तान के जैकोबाबाद का तापमान 55°c तक पहुंच जाता है। और यह एशिया का सबसे गर्म स्थान है। और पाकिस्तान में कम वर्षा होती है।
(viii) पाकिस्तान की मुख्य नदी सिंधु है। और उसकी सहायक नदियों में झेलम, चिनाव, रावी, सतलज, व्यास हैं। इन्हें पंचनद कहा जाता है। और सिंधु को नद के नाम से पुकारा जाता है।
(ix) पाकिस्तान का निर्माण सिंधु द्वारा लाया गया मिट्टी से हुआ है, इसलिए पाकिस्तान को सिंधु का देन कहते है।
(x) पाकिस्तान एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन यहां वनों का विस्तार कम है। खनिज की दृष्टि से पाकिस्तान एक गरीब देश है।
(xi) खेल का सामान तैयार करने में पाकिस्तान का स्यालकोट विश्व प्रसिद्ध है। और मारदान (पेशावर) में एशिया का सबसे बड़ा चीनी मिल है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के भूगोल के पाठ 07 भारत का पड़ोसी देश (Bharat Ka Padosi Desh) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !