आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘एशिया’ का नोट्स को देखने वाले है। Asia Class 8th
एशिया |
प्रश्न 1. महादेश (महाद्वीप) किसे कहते हैं?
उत्तर– महासागर से घिरे जमीन के बड़े-बड़े हिस्से को महादेश कहते है।
👉 महादेश की कुल संख्या 7 होती है।
(i) एशिया
(ii) यूरोप
(iii) आस्टेलिया
(iv) अफ्रीका
(v) उत्तर अमेरिका
(vi) दक्षिण अमेरिका
(vii) अंटार्कटिका
👉 महासागर की कुल संख्या 4 होती है।
(i) हिन्द महासागर
(ii) प्रशांत महासागर
(iii) अटलांटिक महासागर
(iv) आर्कटिक महासागर
एशिया के बारे में
(i) भारत एक देश है, जो एशिया महादेश में आता है।
(ii) एशिया विश्व का सबसे बड़ा महादेश है।
(iii) इस महादेश में विश्व की सर्वाधिक आबादी रहती है।
(iv) एशिया की कुल आबादी 400 करोड़ है।
एशिया की चौहदी
(i) पूरब → प्रशांत महासागर
(ii) पश्चिम → यूरोप और अफ्रीका महादेश
(iii) दक्षिण → हिन्द महासागर
(iv) उत्तर → आर्कटिक महासागर
👉 एशिया को अफ्रीका महादेश से अलग लालसागर और स्वेज नहर करते है।
☞ एशिया, यूरोप से अलग यूराल पर्वतमाला, डारडानेलिस जलसंधि, वास्पोरस जलसंधि, मारमारा सागर, काला सागर, कैस्पियन सागर, यूराल नदी आदि के द्वारा होती है।
प्रश्न 2. द्वीप किसे कहते हैं?
उत्तर– वैसा क्षेत्र जो चारों ओर से पानी से घिरा होता है, उसे द्वीप कहते है।
प्रश्न 3. प्रायद्वीप किसे कहते हैं?
उत्तर– वैसा क्षेत्र जो तीन तरफ से पानी से और एक तरफ से स्थल से घिरा होता है, उसे प्रायद्वीप कहते है।
⪼ एशिया के मध्यवर्ती हिस्से में मोड़दार पर्वतों की विशाल श्रृंखला मिलती है। पामीर की गाँठ से दक्षिण पूरब हिस्से में हिमालय संसार की सबसे ऊँची एवं नवीन पर्वत श्रृंखला है।
➣ हिमालय की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट है, जो विश्व का सबसे ऊँचा शिखर है। इसकी ऊँचाई 8848 मीटर है। हिमालय तथा कुनकुन पर्वत श्रेणी के बीच तिब्बत का पठार है।
☞ पामीर के पठार को संसार का छत कहते हैं। यह विश्व का सबसे ऊँचा पठार है। एशिया के दक्षिणी भाग में उपजाऊ नदियों के मैदान पाए जाते हैं। इसमें उत्तर भारत का विशाल मैदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस मैदान का निर्माण सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा हुआ है।
प्रश्न 4. दोआब किसे कहते हैं?
उत्तर– दो नदियों के बीच की भूमि को दोआब कहते है।
प्रश्न 5. पंजाब किसे कहते हैं?
उत्तर– पांच नदियों से घिरे क्षेत्र को पंजाब कहते है।
जलवायु वनस्पति
(i) एशिया के उत्तरी भाग की जलवायु अत्यंत ठंडी है।
(ii) दक्षिण पूर्व एशिया में मॉनसूनी जलवायु पाई जाती है, और सर्वाधिक वर्षा का क्षेत्र भी यहीं पाया जाता है।
(iii) दक्षिण में भूमध्यरेखा के समीप विषुवतीय जलवायु पाई जाती है।
(iv) एशिया में पूर्वी हिस्से की जलवायु, गर्मी के बाद अधिक वर्षा होती है। सितम्बर में यहाँ भीषण तूफान चलते हैं जिसे ‘टायफून‘ कहते हैं।
प्रश्न 6. बायोम किसे कहते हैं?
उत्तर– धरती और आकाश के बीच की जलवायु, वनस्पति, जीव-जंतु को सम्मिलित रूप से बायोम कहते हैं।
⪼ एशिया के उत्तरी भाग को टुंड्रा प्रदेश कहते है, और यहां के मुख्य पशु रेंडियर है। टुंड्रा प्रदेशों के दक्षिण में टेगा वन क्षेत्र मिलते हैं। यहां चौड़ी पत्तियों और नुकीली पत्तियों के वृक्ष मिलते है, इसलिए इसे कोणधारी वन या मिश्रित वन भी कहते हैं।
➣ समशीतोष्ण घास का मैदान को स्टेपी घास का मैदान कहते है। इस प्रदेश का मुख्य पशु बारहसिंगा है। शीतोष्ण पर्वतीय भाग में याक प्रमुख पशु है। जबकि उष्ण मरुस्थल में ऊँट प्रमुख पशु है, इसे ‘मरुस्थल का जहाज‘ भी कहते हैं।
☞ एशिया महादेश में सर्वाधिक जनसंख्या पाए जाने के कारण इसे मानव का घर (Home of Man) कहा जाता है।
सार्क
(i) दक्षिण एशिया के आठ महत्वपूर्ण देशों का संगठन को सार्क (SAARC – साउथ एशियन एसोसियेशन फॉर रीजनल को-ऑपरेशन) कहते है।
(ii) सार्क की स्थापना 1985 ईस्वी में हुई थी।
(iii) इसका मुख्यालय नेपाल (काठमाण्डू) में है।
(iv) सार्क के सदस्य भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, अफगानिस्तान, मालदीव हैं।
सांस्कृतिक विविधता
(i) एशिया महादेश की रहन-सहन, खान-पान, वेश-भूषा आदि विविध (अलग) है।
(ii) एशिया महादेश से ही हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई आदि धर्मों की उत्पति हुई है।
(iii) दजला-फुरात नदी घाटी में मेसोपोटामिया की सभ्यता (इराक), सिंधु घाटी की सभ्यता (भारत, पाकिस्तान), हांगहो नदी घाटी सभ्यता (चीन) ये सभी एशिया महादेश में विकसित हुए सभ्यता है।
(iv) सभ्यता की उत्पति के कारण ही एशिया को सभ्यताओं का पलना भी कहते है।
पूर्वी एशिया ⇒ पूर्वी एशिया में चीन, जापान, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया जैसे महत्वपूर्ण देश आते हैं। और यहाँ बौद्ध धर्म को माना जाता है। तथा चीनी लिपि विश्व की सबसे पुरानी लिपि है।
दक्षिण एशिया ⇒ दक्षिण एशिया के प्रमुख देश भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान एवं श्रीलंका है। यहां विविध धर्म के लोग रहते है। दक्षिण भारत के राज्यों और उत्तरी श्रीलंका में द्रविड़ संस्कृक्ति एवं भाषा पाई जाती है। और लोगों के वेशभूषा एवं खान-पान में भी अंतर देखा जाता है।
☞ विश्व का सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया है। फिलीपींस को त्योहारों का देश कहा जाता है। क्योंकि यहाँ सालो भर त्योहार मनाए जाते हैं। लोटस मंदिर दिल्ली में स्थित है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के हमारी दुनिया के पाठ 06 एशिया (Asia Class 8th) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !