Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Science chapter 6 Notes पौधों में पोषण | Paudho me poshan Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘पौधों में पोषण’ का नोट्स को देखने वाले है। paudho me poshan

Bihar Board Class 7 Science chapter 6 paudho me poshan पौधों में पोषण

पौधों में पोषण

प्रश्न 1. पोषण किसे कहते है?
उत्तर– वह विधि जिससे जीव पोषक तत्व को ग्रहण कर उसका उपयोग करते है, उसे पोषण कहते है।

प्रश्न 2. पोषक तत्व किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जिसके द्वारा हमारे शरीर का विकास एवं वृद्धि होता है, उसे पोषक तत्व कहते है।

👉 हमारे भोजन में कार्बोहाइड्रेट (मंड), प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज लवण होता है।

कार्बोहाइड्रेट आम, शकरकंद, गन्ना, गेहूँ, मक्का, आलू, चावल, बाजरा आदि में पाया जाता है।

प्रोटीन सोयाबीन, मटर, पनीर, अंडा, दूध, मांस, चना में पाया जाता है।

तेल वाले भोजन में वसा पाया जाता है। जैसे– सरसों, मूंगफली, सोयाबीन ।

👉 आम, गाजर, पपीता, मछली, दूध में विटामिन A पाया जाता है। गेहूँ, चावल में विटामीन B पाया जाता है। टमाटर, संतरा, नींबू आदि में विटामीन C पाया जाता है। कलेजी, अंडा, मछली, दूध, सूर्य के किरण आदि में विटामिन D पाया जाता है।

⪼ पोषण दो प्रकार के होते है।

(i) स्वपोषण = पोषण की वह विधि जिसमें जीव अपना भोजन स्वयं बनाते है, उसे स्वपोषण कहते है। और हरे पौधे को स्वपोषी कहते है।

(ii) विषमपोषी = पोषण की वह विधि जिसमें जीव अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते है, और वे अपने भोजन के लिए दूसरे पर निर्भर रहते है। उसे विषमपोषी कहते है।

➣ सजीवों का शरीर सुक्ष्म इकाइयों से बना है, जिसे कोशिका कहते है। कोशिका चारों ओर से एक पतली झिल्ली से घिरा होता है, जिसे कोशिका झिल्ली कहते है। कोशिका झिल्ली के अंदर जेलीनुमा (जल के जैसा) पदार्थ पाया जाता है, जिसे कोशिका द्रव्य कहते है। कोशिका द्रव्य के बीच में एक गोलाकार संरचना स्थित होती है, जिसे केन्द्रक कहते हैं।

प्रश्न 3. प्रकाश संश्लेषण किसे कहते है?
उत्तर– वह विधि जिसके द्वारा पेड़- पौधे अपना भोजन बनाते है, उसे प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

पौधे के भोजन बनाने की कच्ची सामग्री
(i) जल (H2O)
(ii) कार्बन डाइऑक्साइड
(iii) सूर्य का प्रकाश
(iv) क्लोरोफिल (पर्णहरित)

⪼ पादप कोशिकाओं में सूक्ष्म संरचनाएँ होती है, जिन्हें क्लोरोप्लास्ट कहते हैं। इनमें क्लोरोफिल होता है। और पत्तियों का हरा रंग क्लोरोफिल के कारण होता है।

➣ पत्तियों की सतह पर छोटे-छोटे छिद्र होते है, जिन्हे रन्ध्र कहते हैं। रंध्रों के माध्यम से ऑक्सीजन बाहर और कार्बन डाईऑक्साइड अंदर जाता है। 

⪼ ग्लूकोज़ पौधे को पोषण देता है। आवश्यकता से अधिक ग्लूकोज़ पौधे में स्टार्च के रूप में इकट्ठा हो जाता है।

Read Also:- BSEB Class 7 Science Solutions Chapter 6 paudho me poshan

👉 कैक्टस (नागफनी) में प्रकाश संश्लेषण तने के माध्यम से होता है।

⪼ अमरबेल के पेड़ में पत्ती और क्लोरोफिल नहीं पाए जाते हैं, इसलिए वह अपना खाना खुद नहीं बना सकता। इसीलिए अमरबेल किसी दूसरे पौधे पर लिपटा रहता है और उस पौधे से अपना खाना चुरा लेता है। जिस पौधे पर अमरबेल चढ़ता है, उस पौधे को परपोषी कहते हैं।

➣ अमरबेल परपोषी पौधे के पोषक तत्व को सोख लेता है, इसीलिए अमरबेल को परजीवी कहते हैं।

👉 कुछ पौधे की पत्तियां हरी ना होकर लाल, बैगनी या भूरा रंग की होती है। इसमें भी क्लोरोफिल पाया जाता है। लेकिन पीले रंग के पत्तियों वाले पौधे में क्लोरोफिल नहीं होता है।

घटपर्णी

(i) यह एक कीट भक्षी पौधा है।
(ii) यह कीटों और जंतुओं को मारकर खाता है।
(iii) इसमें घड़े जैसी रचना होती है। और इसमें पाचक रस पाया जाता है।

👉 कीटभक्षी पौधा ⇒ विनसफलाई, ट्रेप, सेड्र्यू

प्रश्न 4. मृतजीवी पोषण किसे कहते है?
उत्तर– पोषण की वह विधि जिसमें पौधा मरे हुए जीवों और सड़े-गले पौधे को खाते हैं, उसे मृतजीवी पोषण कहते हैं। तथा जो इसे खाते है, उसे मृतजीवी कहा जाता है। जैसे:- मशरूम, गोबरछता, कुकुरमुता

प्रश्न 5. सहजीवी किसे कहते है?
उत्तर– जब दो पौधे साथ-साथ रहते हैं। तथा एक दूसरे की मदद करते है, उसे सहजीवी कहते है। और दोनों पौधे के संबंध को सहजीवी संबंध कहते है। जैसे– लाईकेन (कवक शैवाल)

➣ कवक का उपयोग औषधि, जलेबी बनाने में और मशरूम बनाने में किया जाता है।

⪼ राईजोवियम नामक जीवाणु दलहनी पौधे की जड़ में पाया जाता है।

जगदीश चंद्र बसु ने क्रेशगोग्राफ का आविष्कार किया, इस यंत्र के द्वारा पौधे की वृद्धि का मापा जाता है।

👉 1648 को जॉन हेल्मांट ने एक गमला में 90kg मिट्टी डाला और उसमें 2kg का पौधे को लगाया। और इसको वर्षा के जल से उगाया। 5 साल बाद पौधा 71kg का हो गया था लेकिन मिट्टी 89kg था। इससे पता चला कि पौधे की वृद्धि के लिए जल बहुत महत्वपूर्ण है।

1771 ई. में जोसेफ पिस्टले ने अपने प्रयोग के द्वारा बताया कि चीजों के जलने और जीवों को जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है।

जोसेफ पिस्टले ने एक पुदीना का पौधे और एक जलती हुई मोमबती को एक बीकर से ढक दिया। जिसके बाद उन्होंने बताया की पौधे की वृद्धि के लिए CO2 भी बहुत महत्वपूर्ण है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 06 पौधों में पोषण (paudho me poshan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!