Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Geography Chapter 2 Notes Chattan Evam Khanij | चट्टान एवं खनिज Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘चट्टान एवं खनिज’ का नोट्स को देखने वाले है। Chattan Evam Khanij

Bihar Board Class 7th Geography Chattan Evam Khanij

चट्टान एवं खनिज

प्रश्न 1. चट्टान (शैल) किसे कहते है?
उत्तर– एक या एक से अधिक खनिजों के समूह को चट्टान कहते है।

👉 चट्टान (शैल) तीन प्रकार की होती है-
(i) आग्नेय चट्टान
(ii) अवसादी चट्टान
(iii) रूपान्तरित चट्टान (कायांतरित शैल)

(i) आग्नेय चट्टान किसे कहते है?
उत्तर– वैसा चट्टान जो ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा के ठंडा होने के कारण बनती है, उसे आग्नेय चट्टान कहते है। इसमें परत नहीं पाए जाते है। जैसे– ग्रेनाइट, बेसाल्ट

या

वैसे शैल जो द्रवित मैग्मा के ठंडा होने से बनते है, उसे आग्नेय शैल कहते है। इन्हें प्राथमिक शैल भी कहते है। यह दो प्रकार के होते है, अंतर्भेदी शैल और बर्हीभेदी शैल।

अंतर्भेदी शैल = जब द्रवित मैग्मा पृथ्वी के अंदर जम जाते है, तो इस प्रकार बने शैल को अंतर्भेदी शैल कहते है। जैसे– ग्रेनाइट

बर्हीभेदी शैल = जब द्रवित मैग्मा पृथ्वी के बाहर या सतह पर आकार जम जाते है, तो इस प्रकार बने शैल को बर्हीभेदी शैल कहते है। जैसे– बेसाल्ट

(ii) अवसादी (परतदार) चट्टान किसे कहते है?
उत्तर– चट्टानों (शैलों) के छोटे-छोटे टुकड़े को अवसाद कहते है, और जब यह अवसाद ताप एवं दाब के कारण जम जाते है, तो इसे अवसादी चट्टान कहते है। जैसे– चूनापत्थर, बालूपत्थर

(iii) रूपान्तरित चट्टान किसे कहते है?

उत्तर– जब आग्नेय एवं अवसादी चट्टान में ताप या दबाव के कारण इसके स्वरूप और गुण में बदलाव हो जाता है, तब इसे रूपान्तरित चट्टान कहते है। जैसे– संगमरमर।

>> शैल चक्र = एक शैल से दूसरे शैल में परिवर्तन होने की प्रक्रिया को शैल चक्र कहते है। शैलों की परतों में मृत पौधे एवं जंतुओं के अवशेषों को जीवाश्म कहते है।

👉 लाल किला, लाल बलुआ पत्थर से बना है और ताजमहल, सफेद संगमरमर से बना है।

👉 चूनापत्थर अधिक दबाव एवं ताप के कारण संगमरमर में बदल जाता है। और ग्रेनाइट ताप एवं दबाव के कारण नाइस में बदल जाता है।

प्रश्न 2. अपरवन किसे कहते है?
उत्तर– एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा चट्टानों की परतों में काट-छाँट होती रहती है, उसे अपरवन कहते है।

प्रश्न 3. खनिज किसे कहते है?
उत्तर– वैसा पदार्थ जिसे खानों से खोदकर निकाला जाता है, उसे खनिज कहते है। जैसे– लोहा, कोयला, अभ्रक इत्यादि। चट्टानों में खनिज पाए जाते हैं।

प्रश्न 4. रत्नगर्भा किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी के अंदर से मूल्यवान खनिज निकलते है, इसलिए पृथ्वी को रत्नगर्भा कहा जाता है।

Bihar Board Class 7th Geography Chattan Evam Khanij

👉 खनिज दो प्रकार के होते है-

(i) धात्विक खनिज
(ii) अधात्विक खनिज

(i) धात्विक खनिज किसे कहते है?
उत्तर– वैसा खनिज जिसमें धातु के गुण पाए जाते हैं, उसे धात्विक खनिज कहते है।
जैसे– तांबा, टीन, लोहा, मैंगनीज और सोना।

(ii) अधात्विक खनिज किसे कहते है?
उत्तर– वैसा खनिज जिसमें धातु के गुण नहीं पाए जाते हैं, उसे अधात्विक खनिज कहते है। जैसे – नाइट्रोजन, अभ्रक, जिप्सम, कोयला और पेट्रोलियम

👉 धात्विक खनिज दो प्रकार के होते है–

(i) लौहयुक्त खनिज
(ii) अलौह खनिज

(i) लौहयुक्त खनिज किसे कहते है?
उत्तर– वैसा खनिज जिसमें लोहा के अंश पाए जाते हैं, उसे लौहयुक्त खनिज कहते है।
जैसे–लोहा, निकेल, मैगनीज, कोबाल्ट और टंगस्टन।

(ii) अलौह खनिज किसे कहते है?
उत्तर– वैसा खनिज जिसमें लोहा के अंश नहीं पाए जाते हैं, उसे अलौह खनिज कहते है।
जैसे–सीसा, जस्ता, सोना, चांदी और टीन।

👉 अधात्विक खनिज दो प्रकार के होते है–

(i) कार्बनिक खनिज
(ii) अकार्बनिक खनिज

(i) कार्बनिक खनिज किसे कहते है?
उत्तर– वैसा खनिज जिसमें कार्बन के अंश पाए जाते हैं, उसे कार्बनिक खनिज कहते है। जैसे– कोयला, पेट्रोलियम आदि

(ii) अकार्बनिक खनिज किसे कहते है?
उत्तर– वैसा खनिज जिसमें कार्बन के अंश नहीं पाए जाते हैं, उसे अकार्बनिक खनिज कहते है।
जैसे– अभ्रक, ग्रेफाइट आदि

सही विकल्प को चुने।

1. इनमें रूपांतरित चट्टान कौन है?
(क) बेसाल्ट
(ख) चूना पत्थर
(ग) संगमरमर
(घ) ग्रेनाइट

2. बेसाल्ट किस प्रकार की चट्टान है?
(क) अवसादी
(ख) आग्नेय
(ग) कायांतरित
(घ) परतदार

3. चट्टानों के रूपान्तरण में किसका योगदान होता है?
(क) तापमान
(ख) दबाव
(ग) रासायनिक द्रव्य
(घ) उपर्युक्त सभी

खाली जगहों को भरिए

(क) जो चट्टान ज्वालामुखी से निकले लावा के ठंडा होने से बनती है आग्नेय चट्टानें कहलाती हैं।

(ख) जिन चट्टानों में परत पायी जाती है उन्हें परतदार चट्टान कहते है।

(ग) ज्वालामुखी से निकला गर्म पदार्थ लावा कहलाता है।

(घ) अत्यधिक ताप एवं दाब  के कारण चट्टानों के लक्षण बदल जाते हैं।

सही मिलान कर लिखिए।

1. सेंधा नमक   →     अवसादी चट्टान
2. ग्रेनाइट        →     आग्नेय चट्टान
3. संगमरमर     →     रूपान्तरित चट्टान

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के हमारी दुनिया के पाठ 02 चट्टान एवं खनिज (Chattan Evam Khanij) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!