आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘खनिज संसाधन’ का नोट्स को देखने वाले है। Khanij Sansadhan Objective
खनिज संसाधन |
प्रश्न 1. खनिज किसे कहते है?
उत्तर— खनिज एक ऐसा पदार्थ है, जिसे खदानों से खोद कर निकला जाता है। जैसे– कोयल, सोना, पेट्रोल आदि
★ खनिज दो प्रकार के होते है-
(i) धात्विक खनिज — वैसे खनिज जिसमें धातु का अंश पाया जाता है, उसे धात्विक खनिज कहते है। जैसे– लोहा, सोना, मैंगनीज आदि।
(ii) अधात्विक खनिज — वैसे खनिज जिसमें धातु का अंश नहीं पाया जाता है, उसे अधात्विक खनिज कहते है। जैसे– कोयल, पेट्रोलियम, अभ्रक आदि।
★ धात्विक खनिज दो प्रकार के होते है-
(क) लौहयुक्त खनिज – वैसे खनिज जिसमें लोहा का अंश पाया जाता है, उसे लौहयुक्त खनिज कहते है। जैसे– लौह अयस्क, मैंगनीज, टंगस्टन आदि।
(ख) अलौह खनिज – वैसे खनिज जिसमें लोहा का अंश नहीं पाया जाता है, उसे अलौह खनिज कहते है। जैसे– सोना, चांदी, टीन आदि।
★ अधात्विक खनिज दो प्रकार के होते है-
(क) कार्बनिक खनिज — वैसे खनिज जिसमें कार्बन का अंश पाया जाता है, उसे कार्बनिक खनिज कहते है। जैसे– कोयला, पेट्रोलियम आदि।
(ख) अकार्बनिक खनिज — वैसे खनिज जिसमें कार्बन का अंश नहीं पाया जाता है, उसे अकार्बनिक खनिज कहते है। जैसे– अभ्रक, ग्रेफाइट आदि।
👉 ग्रेफाइट का उपयोग पेंसिल में होता है। लोहा को उद्योगों की जननी कहा जाता है। लोहा खदानों में से शुद्ध रूप में नहीं निकला है।
प्रश्न 2. अयस्क किसे कहते है?
उत्तर— ऐसे खनिज जिनसे धातु आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं, उसे अयस्क कहते है।
💠 विश्व में लौह अयस्क का कुल भंडार लगभग 370000 करोड़ टन है ।
मैंगनीज
(i) मैंगनीज उत्पादन में भारत, विश्व में पहले स्थान पर है।
(ii) इसके अयस्क पाइरोलुसाईट, साइलोमेलेन, रोडोनाइट हैं।
(iii) मैंगनीज का उपयोग जंगरोधी इस्पात, बैटरी, फोटोग्राफी, माचिस, तथा कीटनाशी दवाओं को बनाने में होता है।
प्रश्न 3. मैंगनीज कहां-कहां मिलते है?
उत्तर— मैंगनीज विश्व में ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन में मिलता है। और भारत में उड़ीसा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ में मिलता है।
तांबा
(i) लोहा के बाद सबसे अधिक तांबा का उपयोग होता है।
(ii) इसका उपयोग बर्तन बनाने में, तार बनाने में, वायुयान (हवाई जहाज), टेलीफोन, घड़ी, पंखा आदि में होता है।
(iii) इसका अयस्क चाल्कोपाइराइट, क्राइसोकोला, यौनाइट, कोबालाइट, क्यूाइट एवं मालासाइट आदि हैं।
प्रश्न 4. तांबा का उत्पादन कहां-कहां होता है?
उत्तर— विश्व में तांबा का उत्पादन अमेरिका, कनाडा, तथा चिली में होता है। और भारत में इसका उत्पादन झारखंड, पलामू, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में होता है।
अभ्रक
(i) अभ्रक का उपयोग मिठाई, अबीर, खिलौना, दवाई, विद्युत उपकरण आदि में होता है।
(ii) इसका अयस्क बायोटाइट, मस्कोवाइट एवं फ्लोगोपाइट है।
प्रश्न 5. अभ्रक का उत्पादन कहां-कहां होता है?
उत्तर— विश्व में ब्राजील, रूस, नार्वे तथा कनाडा में होता है। और भारत में इसका उत्पादन झारखंड, बिहार, नवादा, आंध्रप्रदेश तथा राजस्थान में होता है।
बॉक्साइट
(i) एल्युमिनियम बॉक्साइट से प्राप्त होता है।
(ii) इसका उपयोग बर्तन बनाने में, तार बनाने में, सीमेंट उद्योग तथा वायुयान में किया जाता है।
प्रश्न 6. बॉक्साइट का उत्पादन कहां-कहां होता है?
उत्तर— विश्व में इसका उत्पादन आस्ट्रेलिया, ब्राजील तथा रूस में होता है। और भारत में इसका उत्पादन झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक तथा जम्मू कश्मीर में होता है।
सही विकल्प को चुनें।
1. खनिजों को कितने भागों में बांट सकते हैं?
(क) दो
(ख) चार
(ग) छः
(घ) आठ
2. हेमाटाइट किस खनिज का मुख्य अयस्क है?
(क) लोहा
(ख) कोयला
(ग) सोना
(घ) ग्रेफाइट
3. रोडोनाइट किस खनिज का अयस्क है?
(क) लोहा
(ख) कोयला
(ग) सोना
(घ) मैंगनीज
4. एलुमिनियम किस खनिज से प्राप्त होता है?
(क) कोबालाइट
(ख) बॉक्साइट
(ग) रोडोनाइट
(घ) साइलोमेलेन
5. बायोटाइट किस खनिज का प्रकार है?
(क) एलुमिनियम
(ख) अभ्रक
(ग) लोहा
(घ) मैंगनीज
सही मिलान कर लिखें।
1. लोहा = (घ) हेमाटाइट
2. मैंगनीज = (ग) रोडोनाइट
3. अभ्रक = (क) बायोटाइट
4. तांबा = (ख) कोबाटाइट
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के हमारी दुनिया के पाठ 1 (ग) खनिज संसाधन (Khanij Sansadhan Objective) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। Bihar Board Class 8th धन्यवाद !