आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं भूगोल का पाठ ‘जनसंख्या’ का नोट्स को देखने वाले है। Class 9th Jansankhya
जनसंख्या |
प्रश्न 1. जनसंख्या किसे कहते है?
उत्तर– किसी निश्चित क्षेत्र में रहनेवाले लोगों की संख्या को जनसंख्या कहते है।
👉 लोगों की गिनती इसलिए करते है, ताकि इनकी संख्या के हिसाब से ही इसके विकास की योजना बनाई जा सके।
☞ मैदानी इलाकों में लोगों की जनसंख्या अधिक होती है, जबकि पहाड़ी, रेगिस्तानी और तटीय इलाकों में लोगों की जनसंख्या कम होती है।
>> जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान चीन का है और दूसरा स्थान भारत का है। लेकिन वर्तमान में जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान भारत (145 करोड़) का है, और दूसरा स्थान चीन का है। बिहार की जनसंख्या करीब 13 करोड़ 10 लाख है।
☞ भारत की अत्यधिक जनसंख्या के कारण इसे जनसंख्या विस्फोट के नाम से जाना जाता है। वर्तमान समय में मुंबई की जनसंख्या, ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या से अधिक है।
जनसंख्या के अनुसार
(i) भारत का सबसे ज़्यादा आबादी वाला राज्य ⇒ उत्तर प्रदेश (24 करोड़)
(ii) भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य ⇒ सिक्किम
(iii) सबसे अधिक आबादी वाला केन्द्र शासित प्रदेश ⇒ चंडीगढ़
(iv) सबसे कम आबादी वाला केन्द्र शासित प्रदेश ⇒ लक्षद्वीप
☞ भारत की लगभग आधी आबादी केवल पाँच राज्यों (उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश) में निवास करती है।
👉 क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी आबादी भारत की कुल जनसंख्या का केवल 5.5 प्रतिशत है।
प्रश्न 2. जनगणना किसे कहते है?
उत्तर– किसी देश या क्षेत्र में लोगों, घरों या अन्य चीजों की गणना को जनगणना कहते है। यह एक निश्चित समय अंतराल पर की जाती है।
👉 भारत में सर्वप्रथम 1872 ईस्वी में जनगणना की गई थी। और जनगणना प्रत्येक 10 वर्षों में की जाती है।
प्रश्न 3. जनसंख्या घनत्व किसे कहते है?
उत्तर– एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।
जनसंख्या घनत्व के अनुसार
(i) भारत का सबसे ज़्यादा जनसंख्या घनत्व वाला राज्य ⇒ बिहार
(ii) भारत का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य ⇒ अरुणाचल प्रदेश
(iii) बिहार का सबसे ज़्यादा जनसंख्या घनत्व वाला जिला ⇒ शिवहर
(iv) बिहार का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला ⇒ कैमूर
👉 बिहार में प्रति वर्ग किलोमीटर में 1,106 लोग रहते हैं। और अरुणाचल प्रदेश में प्रति वर्ग किलोमीटर में 17 लोग रहते हैं।
प्रश्न 4. जनसंख्या वृद्धि किसे कहते है?
उत्तर– किसी विशेष समय अंतराल में लोगों की बढ़ी संख्या को जनसंख्या वृद्धि कहते है।
प्रश्न 5. निरपेक्ष वृद्धि किसे कहते है?
उत्तर– पहले की जनसंख्या को बाद की जनसंख्या से घटाने पर प्राप्त वृद्धि को निरपेक्ष वृद्धि कहते है। और यह प्रत्येक 10 वर्षों (एक दशक) में होता है।
प्रश्न 6. वार्षिक वृद्धि दर किसे कहते है?
उत्तर– प्रत्येक वर्ष लोगों की जनसंख्या में हुई वृद्धि को वार्षिक वृद्धि दर कहते है।
Read Also:- कक्षा 12 जीव विज्ञान जीवों में जनन। jivo me janan
☞ जनसंख्या में हमेशा परिवर्तन होता रहता है। ऐसा मुख्यतः तीन कारणों से होता है।
(i) जन्म दर = प्रति एक हजार व्यक्तियों में जितने बच्चों का जन्म होता है, उसे जन्मदर कहते हैं ।
(ii) मृत्यु दर = प्रति एक हजार व्यक्तियों में जितने व्यक्ति मर जाते हैं, उसे मृत्यु दर कहते हैं ।
(iii) प्रवास = एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने वाले लोगों को प्रवास कहते है।
प्रश्न 7. लिंगानुपात किसे कहते है?
उत्तर– प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहते है। सबसे अधिक लिंगानुपात केरल में है।
☞ केरल में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1058 है। पांडिचेरी में प्रति 1000 पर 1001 है जबकि दिल्ली में प्रति 1000 पर 821 तथा हरियाणा में प्रति 1000 पर केवल 861 महिलायें हैं।
👉 बिहार का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला गोपालगंज है। और सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला भागलपुर एवं मुंगेर है।
☞ भारत में सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य केरल है। बिहार में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला रोहतास एवं कम साक्षरता जिला पूर्णिया है।
जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव
(i) संसाधनों का तेजी से खत्म होना।
(ii) बेरोजगारी की समस्या।
(iii) कृषि योग्य भूमि पर घरों को बनाए जाना।
(iv) अनाज का उत्पादन कम होना।
(v) संतुलित आहार का न मिलना।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के भूगोल के पाठ 06 जनसंख्या (Class 9th Jansankhya) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !