आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं रसायन विज्ञान का पाठ ‘हमारे परिवेश के पदार्थ’ का नोट्स को देखने वाले है। Hamare Parivesh ke Padarth
हमारे परिवेश के पदार्थ |
प्रश्न 1. पदार्थ (द्रव्य) किसे कहते है?
उत्तर– कोई भी वस्तु जो कुछ स्थान घेरे तथा जिसमें कुछ द्रव्यमान (भार) हो, उसे पदार्थ कहते है। और दुनिया का सभी वस्तु पदार्थ है।
पदार्थ के गुण
(i) पदार्थ अत्यंत छोटे-छोटे कणों का बना होता है।
(ii) पदार्थ गतिशील होते है, जैसे– अगरबत्ती और सेंट का गंध का फैलना। लेकिन ठोस पदार्थ के कण गतिशील नहीं होते है।
(iii) पदार्थ के कण एक दूसरे को आकर्षित करते है और इनके बीच एक आकर्षण बल होता है, जिसे अंतरा अणुक आकर्षण बल कहते है। ठोस में अंतरा अणुक आकर्षण बल अधिक होता है।
(iv) पदार्थ के कणों के बीच रिक्त (खाली) होता है, जिसे अंतरा अणुक स्थान कहते है। गैस में अंतरा अणुक स्थान अधिक होता है।
पदार्थों का वर्गीकरण
👉 भौतिक अवस्था के आधार पर पदार्थ को तीन भाग में बांटा गया है।
(i) ठोस अवस्था
(ii) द्रव अवस्था
(iii) गैस अवस्था
(iv) प्लाज्मा अवस्था = गैस को गर्म करने पर प्लाज्मा अवस्था बनता है। जैसे– मैग्मा, सूर्य
(v) बोस आइंस्टाइन कंडेंसट = 1920 ईस्वी में सत्येंद्रनाथ बोस ने पदार्थ के पांचवीं अवस्था बोस आइंस्टाइन कंडेंसट के बारे में बताया। जब कोई ठोस को बहुत अधिक ठंडा किया जाता है, तो वह बोस आइंस्टाइन कंडेंसट में बदल जाता है।
प्रश्न 2. द्रवणांक (गलनांक) किसे कहते है?
उत्तर– वह तापमान जिसपर कोई ठोस पदार्थ पिघलकर द्रव में बदलता है, उसे द्रवणांक (गलनांक) कहते है।
प्रश्न 3. क्वथनांक किसे कहते है?
उत्तर– वह तापमान जिसपर कोई द्रव उबलकर गैस में बदलता है, उसे क्वथनांक कहते है। तथा यह प्रक्रिया क्वथन (उबलना) कहलाता है।
👉 द्रव का गैस में बदलना, वाष्पन कहलाता है। और गैस का द्रव में बदलना, संघनन (द्रवीकरण) कहलाता है। वायु में उपस्थित नमी को आर्द्रता कहते है।
वाष्पन को प्रभावित करने वाले कारक
(i) सतह का क्षेत्रफल = सतह का क्षेत्रफल ज्यादा होता है, तो वाष्पन अधिक तेज से होता है।
(ii) तापमान = तापमान अधिक होने पर वाष्पन अधिक होगा।
(iii) वायु के वेग = वायु का वेग अधिक होता है, तो वाष्पन अधिक होता है।
(iv) आर्द्रता = वायु में नमी अधिक है, तो वाष्पन कम होगा।
प्रश्न 4. उर्ध्वपातन किसे कहते है?
उत्तर– वह प्रक्रिया, जिसमें कोई ठोस पदार्थ बिना द्रव में बदलते, सीधे गैस में बदल जाता है, उसे उर्ध्वपातन कहते है। और यह ठोस पदार्थ उर्ध्वपात कहलाता है। जैसे– कपूर
प्रश्न 5. द्रवण का गुप्त ऊष्मा किसे कहते है?
उत्तर– 1 kg ठोस को द्रव में बदलने में जितनी उष्मा की आवश्यकता होती है, उसे द्रवण का गुप्त ऊष्मा कहते हैं।
प्रश्न 6. वाष्पन का गुप्त ऊष्मा किसे कहते है?
उत्तर– 1 kg द्रव को गैस में बदलने में जितनी उष्मा की आवश्यकता होती है, उसे वाष्पन का गुप्त ऊष्मा कहते हैं।
👉 जो वस्तु दबाने पर दब जाते है, उसे संपीड्य कहते है। और जो वस्तु दबाने पर नहीं दबते है, उसे असंपीड्य कहते हैं।
Read Also:- Bharati Bhawan Class 9th Science Chemistry Chapter 1 Hamare Parivesh ke Padarth
प्रश्न 7. विसरण किसे कहते है?
उत्तर– जब दो विभिन्न (अलग) पदार्थ के कण आपस में मिल जाते है, तो इसे विसरण कहते है।
प्रश्न 8. दाब किसे कहते है?
उत्तर– प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते है। दाब का S.I मात्रक पास्कल (Pa) है। दाब = बल/क्षेत्रफल
प्रश्न 9. वायुमंडलीय दाब किसे कहते है?
उत्तर– वायु के द्वारा लगने वाले दाब को वायुमंडलीय दाब कहते है।
1 वायुमंडलीय दाब = 1.01×105 Pa
प्रश्न 10. द्रव का हिमांक किसे कहते है?
उत्तर– जिस ताप कोई द्रव, ठोस में बदल जाता है, उस ताप को द्रव का हिमांक कहते है। तथा इस प्रक्रिया को द्रव का जमना कहते है। और 0°c ( 273k) पर पानी जम जाता है।
👉 केल्विन को सेल्सियस में बदलने के लिए केल्विन में से 273 घटाया जाता है, जबकि सेल्सियस को केल्विन में बदले के लिए सेल्सियस में 273 जोड़ा जाता है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के रसायन विज्ञान के पाठ 01 हमारे परिवेश के पदार्थ (Hamare Parivesh ke Padarth) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !