Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 7th Geography Chapter 11 Notes मानव पर्यावरण अन्तःक्रिया तटीय प्रदेश केरल में जनजीवन | Keral me janjivan Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘मानव पर्यावरण अन्तःक्रिया तटीय प्रदेश केरल में जनजीवन’ का नोट्स को देखने वाले है। Keral me janjivan

Bihar Board Class 7th Geography मानव पर्यावरण अन्तःक्रिया तटीय प्रदेश केरल में जनजीवन। Keral me janjivan

मानव पर्यावरण अन्तःक्रिया तटीय प्रदेश केरल में जनजीवन

केरल प्रदेश भारत के पश्चिमी तट पर एक लम्बी संकरी पट्टी के रूप में फैला है। इसके पूर्व दिशा में पश्चिमी घाट की नीलगिरि और अन्नामलाई की पहाड़ियाँ हैं। पश्चिम दिशा में अरब सागर है। यह एक संकरा तटीय मैदान है जिसकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 100 कि.मी. है। यहाँ का अधिकांश मैदानी क्षेत्र नदियों के द्वारा बहाकर लाई गई मिट्टी के जमाव से बना है।

साइलेंट वैली— पश्चिमी घाट में अवस्थित यह स्थान जैव विविधता के लिए जाना जाता है।

केरल को God’s own country भी कहा जाता है।

केरल में तिरूवनन्तपुरम, अलवाय, पुन्नालूर, कोजीकोड़ यहाँ के प्रमुख औद्योगिक नगर हैं। तिरूवनन्तपूरम में सूती कपड़ों, नारियल का तेल, साबुन, साइकिल ट्यूब, काँच आदि के कारखाने हैं। पुन्नालूर में कागज तथा अलवाय में अल्यूमीनियम बनाने के कारखाने हैं।

यहाँ चावल, इडली, डोसा, सांभर, पुट्ट, उत्पम, अवियल, उपमा, अटपम एवं नारियल से बनी खाद्य सामग्री, मछली एवं समुद्री उत्पाद प्रचलित हैं। यहाँ केले के पत्ते पर भोजन परोसा जाता है।

सही विकल्प को चुनें

(1) केरल प्रदेश की जलवायु है
(क) समशीतोष्ण
(ख) शीतोष्ण
(ग) उष्णार्द
(घ) उष्ण

(2) केरल में नहीं ऊपजाया जाता है-
(क) कहवा
(ख) काजू
(ग) जूट
(घ) इलायची

(3) साइलेंट वैली स्थित है-
(क) पूर्वी घाट में
(ख) पश्चिमी घाट में
(ग) कृष्णा घाट में
(घ) कावेरी घाट में

(4) सबरीमाला क्या है?
(क) तीर्थ स्थान
(ख) पर्यटन स्थल
(ग) नौका दौड़
(घ) एक प्रकार का नृत्य

II. सही मिलान करें-

(1) मलखंभ          (क) एक प्रकार की भाषा
(2) पश्चिमी घाट     (ख) एक प्रकार की चिकित्सा पद्धति
(3) केराली मसाज  (ग) एक प्रकार का खाद्य पदार्थ
(4) उत्पम             (घ) एक खेल
(5) मलयालम       (च) नीलगिरी की पहाडियों

III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. केरल प्रदेश की जलवायु और वनस्पति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर— केरल प्रदेश की जलवायु ऊष्ण आर्द्र मानसूनी प्रकार की है। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा 200 सेमी या इससे भी अधिक होती है। यहाँ ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान 32°C तथा शीत ऋतु में 23°C रहता है।

केरल का 1/4 भाग वनों से ढँका है। यहाँ सदाबहार वन पाये जाते हैं। सागवान, चन्दन, सुपारी, नारियल, रबर, बाँस प्रमुख वनस्पतियाँ हैं। यहाँ केले भी खूब होते हैं।

2. पी. वेल्लू सुंदरम् ने केरल की किन-किन विशेषताओं का जिक्र किया?
उत्तर— पी. वेल्लू सुंदरम् ने केरल की विभिन्न विशेषताओं का जिक्र किया। सबसे पहले उन्होंने केरल की प्राकृतिक और भौगोलिक स्थिति के बारे में बताया। उसके बाद केरल के तापमान, पहनावा, खान-पान और सांस्कृतिक पर्वों के बारे में भी जिक्र किया।

3. केरल में उत्पादित प्रमुख मसाले कौन-कौन से हैं?
उत्तर— केरल में अनेक तरह के मसाले उपजाये जाते हैं। काली मिर्च, इलाइची, गरम मसाले जैसे जावत्री, दालचीनी, कबाब चीनी आदि खूब होते हैं। इसी कारण केरल को मसालों का प्रदेश कहते हैं।

4. लोग पर्यटन के लिए केरल जाना क्यों पसंद करते हैं?

उत्तर— लोग पर्यटन के लिए केरल जाना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि यहाँ पर विश्व प्रसिद्ध नौका दौड़ का आयोजन किया जाता है। कथककली यहाँ विश्व प्रसिद्ध नृत्य नाटिका है। मोहनी अट्टम यहाँ का प्रसिद्ध नृत्य है। मार्शल आर्ट के रूप में कलारीपयट्ट शैली है। मलखम्भ यहाँ का प्रसिद्ध खेल है। सबरीमाला मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है।

5. केरल के खानपान बनाने में किन खाद्य पदार्थों की जरूरत होगी-सूची बनाइए।
उत्तर— केरल के खान-पान बनाने में निम्नलिखित खाद्य पदार्थों की जरूरत होगी (i) चावल (ii) मिर्च मसाला (iii) आलू (iv) नारियल (कच्चा) (v) नारियल का तेल (vi) नमक ।

6. बिहार और केरल के पहनावा में क्या-क्या अंतर है?
उत्तर— बिहार की महिलाएँ साड़ी, पेटीकोट तथा ब्लाउज पहनती हैं तो वही केरल की महिलाएँ भी यही पहनती हैं। बिहार में पुरुष धोती, कुर्ता, गंजी तथा गमछा पहनते हैं लेकिन वहीं केरल के पुरुष हाफ कमीज और लुंगी पहनते हैं। लुंगी तो बिहार के लोग भी पहनते हैं।

7. केरल व बिहार के भोजन में कौन-सा खाद्यान्न समान है ?
उत्तर— केरल व बिहार के भोजन में चावल खाद्यान्न समान है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के हमारी दुनिया के पाठ 11 ‘मानव पर्यावरण अन्तःक्रिया तटीय प्रदेश केरल में जनजीवन’ (Keral me janjivan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!