आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं नागरिक शास्त्र का पाठ ‘लोकतंत्र में समानता’ का नोट्स को देखने वाले है। Loktantra Me Samanta
लोकतंत्र में समानता |
प्रश्न 1. लोकतंत्र किसे कहते है?
उत्तर– जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा चलाया गया शासन व्यवस्था को लोकतंत्र कहते है।
👉 लोकतंत्र की इस परिभाषा को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने दिया था।
वोट देने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। फोटो पहचान पत्र का उपयोग वोट डालने और राशन कार्ड बनवाने में किया जाता है।
समानता की कहानी
विद्यालय में पहचान पत्र बन रहा था। और बहुत से लोग पहचान पत्र बनवाने के लिए लाइन में लगे थे। इसी लाइन में पूनम और ज्योति थी। पूनम, ज्योति के यहां चौका बर्तन का काम करती है। पूनम, ज्योति से कहती है कि आज उसे काम पर आने में लेट होगा, क्योंकि ज्योति से पहले वह शेफाली के यहां काम करने जाती है। इस लाइन में बड़ा छोटा सभी लाइन में लगे थे।
पूनम की बेटी रमा
पूनम की बेटी रमा की आयु 7 साल है और ज्योति की बेटी शालनी की आयु 5 साल है। शालनी बड़े स्कूल में बस से पढ़ने जाती है। और रमा कभी-कभी उसे बस पड़ाव तक छोड़ने जाती है। सरकारी स्कूल दूर होने की वजह से रमा पढ़ने नहीं जाती है। और प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के लिए पूनम के पास पैसा नहीं है।
गांधी जी की अफ्रीका यात्रा
गांधी जी 1893 ईस्वी में दक्षिण अफ्रीका गए थे। उस समय वहां पर रंग के अनुसार भेदभाव होता था। एक समय की बात है, गांधी जी ट्रेन से डरबन से प्रिटोरिया जा रहे थे। गांधी जी के पास प्रथम श्रेणी का टिकट था, तभी वहां पर कुछ गोरे लोग आए और गांधी जी को तृतीय श्रेणी में जाने को कहा।
लेकिन गांधी जी ने जाने से माना कर दिया, तब गोरे लोगों ने टीटी को बुलाकर गांधी जी और उनके सामान को पीटरमैरिट्सबर्ग नामक स्टेशन पर फेंकवा दिया। तब गांधी जी ने रंगभेद के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में आंदोलन किए, और सफल हुए।
मध्याह्न भोजन और विद्यालय
प्रश्न 2. मध्याह्न भोजन किसे कहते है?
उत्तर– मध्याह्न भोजन सरकार की एक योजना है, जिसके अनुसार स्कूल में बच्चों को दोपहर में भोजन दिया जाता है।
मध्याह्न भोजन शुरू करने के कारण
(i) कई बच्चे खाली पेट स्कूल आते थे, जिसके वजह से पढ़ने में मन नहीं लगता था।
(ii) बच्चे आधी छुट्टी में भोजन करने घर जाते थे, और वापस नहीं आते थे।
(iii) कई माताओं को अपना काम छोड़कर घर आकर भोजन बनाना पढ़ता था।
मध्याह्न भोजन के लाभ
(i) बच्चों को भोजन मिला
(ii) बच्चों के बीच जात-पात खत्म हुआ, और सभी मिलकर भोजन करने लगे।
(iii) माताओं को काम छोड़कर घर नहीं आना पड़ा।
विश्व स्तर पर समानता के मुद्दे
अमेरिका में 1 दिसंबर 1955 ईस्वी को एक घटना हुआ। रोजा पार्क्स एक अफ्रीकी महिला थी। और वह उस दिन अमेरिका के बस में सफर कर रही थी। वह बहुत थक्की हुए थी, जिसके कारण वह गोरे व्यक्ति के सीट पर बैठ गई। गोरा व्यक्ति को रोजा पार्क्स ने सीट नहीं दिया। जिसके बाद बस ड्राइवर ने बस को थाना ले गया, और रोजा पार्क्स को गिरफ्तार करवा दिया।
जिसके बाद अमेरिका में आंदोलन हुआ और 1964 ईस्वी में नागरिक अधिकार अधिनियम के द्वारा अमेरिका में रंगभेद पर रोक लगा दिया गया।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के नागरिक शास्त्र के पाठ 01 लोकतंत्र में समानता (Loktantra Me Samanta) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !