आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘मानव संसाधन’ का नोट्स को देखने वाले है। Manav Sansadhan
मानव संसाधन |
प्रश्न 1. संसाधन किसे कहते है?
उत्तर– ऐसे पदार्थ जिसका उपयोग मानव अपनी आवश्यकता को पूरा करने के लिए करता है, उसे संसाधन कहते है।
☞ मानव भी एक प्रकार का संसाधन है। क्योंकि यह संसाधन का निर्माण और उपयोग दोनों करता है।
प्रश्न 2. जनसंख्या किसे कहते है?
उत्तर– किसी निश्चित क्षेत्र में रहनेवाले लोगों की संख्या को जनसंख्या कहते है।
👉 लोगों की गिनती इसलिए करते है, ताकि इनकी संख्या के हिसाब से ही इसके विकास की योजना बनाई जा सके।
☞ जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान चीन का है और दूसरा स्थान भारत का है। लेकिन वर्तमान में जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान भारत (145 करोड़) का है, और दूसरा स्थान चीन का है। बिहार की जनसंख्या करीब 13 करोड़ 10 लाख है।
जनसंख्या के अनुसार
(i) भारत का सबसे ज़्यादा आबादी वाला राज्य ⇒ उत्तर प्रदेश (24 करोड़)
(ii) भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य ⇒ सिक्किम
(iii) सबसे अधिक आबादी वाला केन्द्र शासित प्रदेश ⇒ चंडीगढ़
(iv) सबसे कम आबादी वाला केन्द्र शासित प्रदेश ⇒ लक्षद्वीप
☞ उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र की जनसंख्या का योग कुल अमेरिका की जनसंख्या से अधिक है।
प्रश्न 3. जनगणन किसे कहते है?
उत्तर– किसी देश या क्षेत्र में लोगों, घरों या अन्य चीजों की गणना को जनगणना कहते है। यह एक निश्चित समय अंतराल पर की जाती है।
👉 भारत में सर्वप्रथम 1872 ईस्वी में जनगणना की गई थी। और जनगणना प्रत्येक 10 वर्षों में की जाती है।
प्रश्न 4. जनसंख्या घनत्व किसे कहते है?
उत्तर– एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।
जनसंख्या घनत्व के अनुसार
(i) भारत का सबसे ज़्यादा जनसंख्या घनत्व वाला राज्य ⇒ बिहार
(ii) भारत का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य ⇒ अरुणाचल प्रदेश
(iii) बिहार का सबसे ज़्यादा जनसंख्या घनत्व वाला जिला ⇒ शिवहर
(iv) बिहार का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला ⇒ कैमूर
👉 बिहार में प्रति वर्ग किलोमीटर में 1,106 लोग रहते हैं। और अरुणाचल प्रदेश में प्रति वर्ग किलोमीटर में 17 लोग रहते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की संख्या कम होती है।
☞ जनसंख्या में हमेशा परिवर्तन होता रहता है। ऐसा मुख्यतः तीन कारणों से होता है।
(i) जन्म दर = प्रति एक हजार व्यक्तियों में जितने बच्चों का जन्म होता है उसे जन्मदर कहते हैं ।
(ii) मृत्यु दर = प्रति एक हजार व्यक्तियों में जितने व्यक्ति मर जाते हैं, उसे मृत्यु दर कहते हैं ।
(iii) प्रवास = एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने वाले लोगों को प्रवास कहते है।
प्रश्न 5. लिंगानुपात किसे कहते है?
उत्तर– प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहते है। सबसे अधिक लिंगानुपात केरल में है।
👉 बिहार का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला गोपालगंज है। और सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला भागलपुर एवं मुंगेर है।
☞ भारत में सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य केरल है। बिहार में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला रोहतास एवं कम साक्षरता जिला पूर्णिया है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के हमारी दुनिया के पाठ 05 मानव संसाधन (Manav Sansadhan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !