आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘मौसम संबंधी उपकरण’ का नोट्स को देखने वाले है। Mausam sanbandhi upkaran
मौसम संबंधी उपकरण |
तापमान मापने की मानक इकाई डिग्री सेल्सियस है। इसे °C से सूचित किया जाता है। 0°C पर जल, बर्फ में बदल जाता है तथा 100° C पर जल, उबलता है।
शरीर का तापमान मापने वाला थर्मामीटर में फारेनहाइट में ताप मापते हैं जबकि दैनिक तापमान सेल्सियस में मापते हैं। डॉक्टर फारेनहाइट थर्मामीटर का उपयोग होता है। इसमें 32°F पर पानी जमता है तथा 210°F पर उबलता है।
खाली जगहों को भरिए –
1. दैनिक तापमान सेल्सियस पैमाने में मापते हैं।
2. शरीर का तापमान फारेनहाइट पैमाने में मापते हैं।
3. वायुदिशा दर्शक में तीर की पूँछ वायु चलने की दिशा में हो जाता है।
4. वर्षा की मात्रा रेनगेज से मापते हैं।
मिलान कीजिए
(1) रेनगेज (क) तापमान
(2) विंडवेन (ख) वर्षा की मात्रा
(3) थर्मामीटर (ग) पवन की दिशा
प्रश्नों के उत्तर लिखिए
प्रश्न 1. दैनिक तापमान से आप क्या समझते हैं? लिखिए।
उत्तर— दिन प्रति दिन की अधिकतम और न्यूनतम तापमान को दैनिक तापमान कहते है।
प्रश्न 2. सोचकर बताएँ किसी जगह पर दिन भर के तापमान में भिन्नता क्यों होती है?
उत्तर— किसी जगह पर दिन भर के तापमान में भिन्नता के कारण हैं सूर्य से मिलने वाला ताप। प्रातःकाल में तापमान कम रहता है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाता है वैसे-वैसे तापमान बढ़ता जाता है। ठीक 2 बजे दिन में तापमान सर्वाधिक होता है। अब जैसे-जैसे सूर्य पश्चिम की ओर ढलते जाता है, वैसे-वैसे तापमान भी कमता जाता है। संध्या में वह सर्वाधिक कम हो जाता है। फिर जैसे-जैसे रात बीतती जाती है वैसे-वैसे तापमान कम होते जाता है। इस प्रकार सुबह चार बजे का तापमान न्यूनतम हो जाता है।
प्रश्न 3. मौसम संबंधी उपकरणों के नाम लिखिए तथा बताइए वे किस-किस में प्रयोग किए जाते हैं?
उत्तर— मौसम सम्बंधी उपकरणों के नाम निम्नलिखित हैं:-
(क) थर्मामीटर
(ख) विंडबेन
(ग) रेनगेज
(क) थर्मामीटर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान मापा जाता है।
(ख) विंडबेन से हवा की दिशा ज्ञात की जाती है।
(ग) रेनगेज से वर्षा की मात्रा मापी जाती है।
प्रश्न 5. मौसम केन्द्र पर दैनिक तापमान कैसे मापते हैं? लिखिए।
उत्तर—मौसम केन्द्र पर दैनिक तापमान मापने के लिए तापमापी अर्थात् थर्मामीटर नामक एक उपकरण रहता है। इस उपकरण को काँच की नली से बनाया जाता है। इसका आकार अंग्रेजी के U अक्षर जैसा होता है। न्यूनतम ताप नली से लगी काँच की एक ओर घुंडी होती हैं. जिसमें पारा भरा रहता है। अधिकतम ताप वाली नली में अल्कोहल भरा होता है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है. वैसे-वैसे पारा फैलता है और अधिकतम तापवाली नली का अल्कोहल ऊपर चढ़ता है।
स्केल को देख कर पता करते हैं कि अभी का अधिकतम तापमान क्या है। तब ताप के बाद चुम्बक से पारा को नीचे कर लिया जाता है। फिर पारा ऊपर चढ़ने लगता है न्यूनतम तापमान पर रुक जाता है। दिन विशेष का अधिकतम और न्यूनतम तापमान नोट कर लिया जाता है और रेकॉर्ड बुक में चढ़ा लिया जाता है। यह क्रिया प्रतिदिन दी जाती है।
प्रश्न 6. आपके यहाँ मौसम सबंधी आंकड़े कहाँ एकत्र किए जाते हैं? पता करके लिखिए।
उत्तर—हमारे राज्य बिहार में पटना अवस्थित वेधशाला में मौसम सम्बंधी आंकड़े एकत्र किये जाते हैं।
प्रश्न 7. हवा की दिशा किस उपकरण से पता की जाती है। चित्र बनाकर नाम लिखिए।
उत्तर— हवा की दिशा ‘विंडवेन’ नामक उपकरण से पता की जाती है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के हमारी दुनिया के पाठ 13 मौसम संबंधी उपकरण (Mausam sanbandhi upkaran) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !