आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 7वीं विज्ञान का पाठ ‘मिट्टी’ का नोट्स को देखने वाले है। Mitti
मिट्टी |
👉 मिट्टी एक प्राकृतिक संसाधन है। पवन, जल और जलवायु के कारण चट्टानों के टूटने पर मिट्टी का निर्माण होता है।
मिट्टी का उपयोग
(i) मिट्टी में पौधे उगते हैं, जिनसे हमें खाद्य फसलें, लकड़ी, दवाइयां, और कपड़े मिलते हैं।
(ii) मिट्टी से बर्तन, मूर्तियां और खिलौने बनाए जाते हैं।
(iii) मिट्टी बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं को रोकने में मदद करती है।
प्रश्न 1. ह्यूमस किसे कहते है?
उत्तर– मिट्टी में उपस्थित सड़े गले जैव पदार्थ को ह्यूमस कहते है। ह्यूमस मिट्टी को उर्वर बनाता है, और पादपों को पोषण प्रदान करता है।
मिट्टी की परत
👉 मिट्टी की मुख्यत तीन परत होती है।
(i) ऊपरी परत (शीर्ष मिट्टी) = ऊपरी परत गहरे रंग की होती है, और इसमें ह्यूम्स और खनिज पाए जाते है। और ह्यूम्स मिट्टी को उर्वर बनाता है। यह परत जल को धारण करके रखता है। छोटे पौधे की जड़े पूरी तरह से शीर्ष मिट्टी में ही रहती है।
(ii) मध्य परत = यह परत अधिक कठोर होता है। मध्य परत में हयूमस कम होती है, लेकिन खनिज अधिक होते हैं।
(iii) तीसरी परत = तीसरी परत में अधिक चट्टान होता है, जो कठोर होता है, इसलिए इसे कुदाल से खोदना कठिन होता है।
मिट्टी के प्रकार
👉 कणों के आकार के आधार पर मिट्टी को तीन भागों में बांटा जाता है।
(i) बलुई मिट्टी = इसमें कणों का आकार बड़ा होता है। और इसमें रिक्त स्थान अधिक होता है, इसलिए यह पानी नहीं सोख पाता है। और इसमें खेती भी न के बराबर होती है।
(ii) चिकनी मिट्टी = इसमें कणों का आकार काफी छोटा होता है। और यह पानी को सोख लेता है। तथा इसका उपयोग मिट्टी के बर्तन, खिलौना आदि बनाने में किया जाता है।
(iii) दोमट मिट्टी = इसमें कणों का आकार न ही ज्यादा बड़ा और न ही ज्यादा छोटा होता है। और यह भी पानी को सोखता है। तथा इसका उपयोग खेती कार्य में किया जाता है।
मिट्टी के गुण
(i) मिट्टी में पानी की मात्रा होती है।
(ii) मिट्टी पानी को अवशोषित (सोखता) करता है।
प्रश्न 2. अंत: स्रवण दर किसे कहते है?
उत्तर– मिट्टी द्वारा पानी का अवशोषण करने में लगने वाले समय को अंत: स्रवण दर कहते है।
अंत: स्रवण दर = जल की मात्रा / अंतःस्रवण अवधि (समय)
मिट्टी और फसल
👉 पवन, वर्षा, ताप, प्रकाश और आर्द्रता द्वारा मिट्टी प्रभावित होती है। और इन्हीं कारणों से मिट्टी अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पाई जाती है।
मिट्टी में जल धारण क्षमता सबसे अधिक चिकनी मिट्टी में होती है। और सबसे कम बलुई मिट्टी में होती है। चिकनी एवं दोमट मिट्टी दोनों में गेहूँ, मक्का, चना, धान की खेती की जाती है। मसूर, अरहर और अन्य दालें तथा आलू की खेती दोमट एवं बलुई मिट्टी में की जाती है।
प्रश्न 3. मृदा अपरदन किसे कहते है?
उत्तर– पवन, पानी अथवा बर्फ के द्वारा मिट्टी की ऊपरी सतह को हटने की प्रक्रिया को मृदा अपरदन कहते है। पादपों की जड़ें मृदा को मजबूती से बांधे रखती है। और जहां पेड़-पौधे नहीं होते है, वहां अधिक मृदा अपरदन होता है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 7वीं के विज्ञान के पाठ 13 मिट्टी (Mitti) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !