Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
BSEB Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 3. प्रारंभिक समाज | Prarambhik Samaj Class 6th Solutions
Bihar Board Class 7 Social Science History Ch 6 शहर, व्‍यापार एवं कारीगर | Sahar Vyapari Evam Karigar Class 7th Solutions & Notes
Bihar Board Class 10 History Chapter 7 व्यापार और भूमंडलीकरण | Social Science History Vyapar aur Bhumandalikaran Objective Question 2025
Bihar Board Class 7th History Chapter 4 Solution mugal emperor मुगल साम्राज्य
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 9th Science Chemistry Chapter 5 Notes प्राकृतिक संसाधन | prakritik sansadhan Objectives Bharati Bhawan

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 9वीं रसायन विज्ञान का पाठ ‘प्राकृतिक संसाधन’ का नोट्स को देखने वाले है। prakritik sansadhan

Bihar Board Class 9th Science Chemistry Chapter 5 Notes प्राकृतिक संसाधन | prakritik sansadhan Objectives Bharati Bhawan

प्राकृतिक संसाधन

प्रश्न 1. संसाधन किसे कहते है?
उत्तर– वैसे वस्तु जिसका उपयोग मानव अपनी आवश्यकता को पूरा करने के लिए करता है, उसे संसाधन कहते है।

👉 संसाधन तीन प्रकार के होते है।

(i) प्राकृतिक संसाधन – वैसे संसाधन जो प्रकृति द्वारा प्रदान किया गया है, उसे प्राकृतिक संसाधन कहते है। जैसे- भूमि, हवा, पानी

(ii) मानव संसाधन – मानव एक ऐसा संसाधन है, जो संसाधनों का निर्माण एवं उपयोग दोनों करता है।

(iii) मानव निर्मित संसाधन – वैसे संसाधन जो मानव के द्वारा बनाए जाते है, उसे मानव निर्मित संसाधन कहते है। जैसे- मकान, सड़क, विद्यालय

👉 प्राकृतिक संसाधन दो प्रकार के होते है।

(i) नवीकरणीय संसाधन – वैसे संसाधन जिसकी पुनः पूर्ति प्राकृतिक रूप से होती है और समाप्त नहीं होते है, उसे नवीकरणीय संसाधन कहते है। जैसे – हवा, पानी

(ii) अनवीकरणीय संसाधन – वैसे संसाधन जिसका भंडार सीमित होता है और जो समाप्त हो जाते है, उसे अनवीकरणीय संसाधन कहते है। जैसे- लोहा, कोयला

👉 वायु गैसों को मिश्रण है, इसमें 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन, 0.03% कार्बन डाइऑक्साइड गैस है। समुद्र तल से 7km तक वायु अधिक है। और इस क्षेत्र को क्षोभमंडल कहते है।

वायु का उपयोग

(i) श्वसन करने में
(ii) पौधे अपना भोजन बनाने में
(iii) किसी पदार्थ को जलाने में
(iv) उल्का पिंड से रक्षा करता है।
(v) वर्षा करने में

प्रश्न 2. समुद्री समीर किसे कहते है?
उत्तर– समुद्र से स्थल की ओर आने वाली हवाओं को समुद्री समीर कहते है। और यह दिन में होता है।

प्रश्न 3. स्थलीय समीर किसे कहते है?
उत्तर– स्थल से समुद्र की ओर जाने वाली हवाओं को स्थलीय समीर कहते है। और यह रात में होता है।

(i) गर्म हवा, ठंडी हवा से हल्का होता है।
(ii) स्थल, जल की अपेक्षा तेजी से गर्म एवं ठंडा होता है।
(iii) हवा उच्च दाब से निम्न दाब की ओर जाती है।

प्रश्न 4. ओसांक किसे कहते है?
उत्तर– वह तापमान जिसपर वायु में मौजूद जलवाष्प संघनित होकर ओस, कोहरा या पाला के रूप में बदल जाता है, उसे ओसांक कहते है।

प्रश्न 5. हिमी वर्षा किसे कहते है?
उत्तर– हिम (बर्फ) और वर्षा के मिश्रण का हिमी वर्षा कहते हैं।

प्रश्न 6. कोहरा किसे कहते है?
उत्तर– जब जलवाष्प संघनित होकर जमीन के सतह पर छोटे-छोटे बूंदों में जम जाता है, तो उसे कोहरा कहते है।

Read Also:- prakritik sansadhan Bharati Bhawan Class 9th Notes

प्रश्न 7. धूम कोहरा किसे कहते है?
उत्तर– धुँआ और कोहरा के मिश्रण को धूम कोहरा कहते हैं।

प्रश्न 8. चक्रवात या बवंडर (cyclone) किसे कहते है?
उत्तर– अत्यधिक तेज वायु की लहर को चक्रवात कहते है। यह वायु दाब कम और ज्यादा होने के कारण उत्पन्न होता है।

प्रश्न 9. वायु प्रदूषण किसे कहते है?
उत्तर– जब वायु में हानिकारक पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, तो उसे वायु प्रदूषण कहते है। वायुप्रदूषण का मुख्य कारण वाहनों और फैक्ट्रियों से निकलने वाले हानिकारक पदार्थ है। सीसा (Pb) एक वायु प्रदूषक है।

👉 अम्ल वर्षा का मुख्य कारण वायुमंडल में सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) और नाइट्रिक अम्ल की मात्रा का बढ़ना। और यह गैस फैक्ट्रियों से निकलने है।

अम्ल वर्षा के कारण जीव जंतु नष्ट हो जाएंगे। और मिट्टी में अम्ल की मात्रा बढ़ जाएगी, जिससे फसल का उत्पादन कम होगा।

ओजोन परत

👉 ओजोन (O3) ऑक्सीजन का ही एक रूप है, जो ऑक्सीजन के तीन परमाणु से बना है। समतापमंडल (स्ट्रेटोस्फीयर) में ओजोन परत पाई जाती है।

ओजोन परत, पराबैंगनी किरण से हमारी रक्षा करता है। लेकिन क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) गैस के कारण ओजोन परत में छेद हो रहा है।

क्लोरोफ्लोरोकार्बन गैस का उपयोग रेफ्रिजरेटर (फ्रिज), एयरकंडिशनिंग कार आदि में होता है।

जल

👉 पृथ्वी के 71% भाग पर जल पाया जाता है, और अधिक जल के कारण पृथ्वी को जलमंडल और नीला ग्रह कहते है। पृथ्वी के अंदर पाए जाने वाले जल को भूमिगत जल कहते है।

प्रश्न 10. जल प्रदूषण किसे कहते है?
उत्तर– जब जल में हानिकारक पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, तो उसे जल प्रदूषण कहते है।

जल प्रदूषण के कारण

(i) कारखानों से निकलने वाले हानिकारक पदार्थ
(ii) मनुष्य द्वारा नदियों में स्नान, शौच, मृत जानवरों को बहाने आदि कारणों से।

प्रश्न 11. मृदा (मिट्टी) किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी की सतह का सबसे ऊपरी परत, जिसपर पेड़ पौधे उगाए जाते है, उसे मिट्टी कहते है। मिट्टी एक प्राकृतिक पदार्थ है।

मिट्टी के अवयव

(i) जल – मिट्टी के कणों के बीच जल भरी रहती है।
(ii) वायु – मिट्टी के कणों के बीच वायु भी भरी रहती है।

(iii) कार्बनिक पदार्थ – पेड़ पौधे और जानवरों के सड़ने से मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ आ जाते है, जिन्हें ह्यूमस कहते है। ह्यूमस मिट्टी को नाइट्रोजन और फॉस्फोरस देता है।

(iv) अकार्बनिक पदार्थ – मिट्टी के पत्थरों के छोटे-छोटे कण पाए जाते है।

(v) खनिज – मिट्टी में खनिज पदार्थ मौजूद होता है, जो पौधे के विकास के लिए जरूरी होते है। जैसे– हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, मैग्नेशियम, लोहा

मिट्टी का निर्माण

👉 मिट्टी का निर्माण, पत्थरों के अपक्षय (टूटने) के कारण हुआ है। पत्थरों का अपक्षय विभिन्न कारणों से होते है।
(i) सूर्य के ताप के द्वारा
(ii) जल के द्वारा
(iii) वायु के द्वारा

👉 कणों के आकार के आधार पर मिट्टी तीन प्रकार के होते है
(i) बलुई मिट्टी – इसके कण अधिक बड़े होते है।
(ii) चिकनी मिट्टी – इसके कण बहुत छोटे होते है।
(iii) दोमट (दुम्मट मिट्टी) – इसमें बड़े और छोटे दोनों प्रकार के कण मौजूद होता है, और यह फसल के अधिक उपयोगी होता है।

मृदा का उपयोग

(i) फसलों की खेती करने में
(ii) पेड़-पौधे, घास एवं झाड़ियां को उगाने में
(iii) गृह निर्माण में
(iv) मूर्ति निर्माण में
(v) खिलौना, गमला आदि बनाने में
(vi) मिट्टी पौधे को यांत्रिक संरक्षण प्रदान करता है।

प्रश्न 12. मृदा प्रदूषण किसे कहते है?
उत्तर– जब मृदा में हानिकारक पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, तो उसे मृदा प्रदूषण कहते है।

मृदा प्रदूषण के कारण

(i) कूड़े कचरे खुले में फेकने से।
(ii) मिट्टियों में अधिक रसायनों का उपयोग करने से।
(iii) अम्ल वर्षा के कारण।
(iv) फैक्ट्रियों से निकलने वाले कचरे।

प्रश्न 13. मृदा अपरदन किसे कहते है?
उत्तर– प्राकृतिक या मानवीय कारणों से मृदा बहकर या उड़कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर चला जाता है, जिसे मृदा अपरदन कहते है। मृदा अपरदन रोकने के लिए अधिक पेड़ लगाए।

मिट्टी के उर्वरता का संरक्षण

(i) फसल चक्रण = इस विधि के द्वारा मिट्टी में फसल बदल- बदलकर लगाया जाए। बार-बार एक ही प्रकार के फसल लगाने से मिट्टी की उर्वरता खत्म हो जाती है।

(ii) मिट्टी को एक दो साल तक छोड़ देना चाहिए।
(iii) फसल की वृद्धि के लिए कार्बनिक पदार्थ का उपयोग करना चाहिए।
(iv) मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के लिए ह्यूमस का उपयोग करें।

प्रश्न 14. जल चक्र किसे कहते है?
उत्तर– नदी, तालाब, समुद्र आदि का जल वाष्पित होकर बादल बनता है, और यह बादल पुनः वर्षा के रूप में धरती पर आते है। और इसी चक्र को जल चक्र कहते है।

ऑक्सीजन चक्र और कार्बन चक्र

श्वसन क्रिया में हमलोग ऑक्सीजन ग्रहण करते है, और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते है। और कार्बन डाइऑक्साइड को पेड़ पौधे ग्रहण करते है और प्रकाशसंशलेषण के द्वारा पुनः पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते है।

इस प्रकार वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा संतुलित रहता है। और यह चक्र हमेशा चलते रहता है।

प्रश्न 15. नाइट्रोजन चक्र किसे कहते है?
उत्तर– नाइट्रोजन चक्र एक जैव रासायनिक प्रक्रिया है, जो नाइट्रोजन को विभिन्न रूपों में बदलता है, जैसे कि वायुमंडल से मिट्टी, मिट्टी से पौधों और जानवरों में, और फिर वापस वायुमंडल में।

नाइट्रोजन चक्र के चरण

(i) नाइट्रोजन स्थिरीकरण = नाइट्रोजन स्थिरीकरण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा वायुमंडलीय नाइट्रोजन (N2) को अमोनिया (NH3) में बदला जाता है। और इसे राइजोबियम नामक बैक्टीरिया बदलता है।

(ii) नाइट्रीकरण = नाइट्रीकरण वह प्रक्रिया है, जिसमें अमोनिया को बैक्टीरिया द्वारा नाइट्राइट और फिर नाइट्रेट में बदला जाता है। यह पौधों के लिए अधिक उपयोगी होते है।

(iii) एसिमिलेशन = पौधे नाइट्रेट्स को अवशोषित करते हैं, और उन्हें अपने ऊतकों में शामिल करते हैं।

(iv) अमोनिकरण = जब पौधे और जानवर मर जाते हैं, तो उनके ऊतकों में मौजूद नाइट्रोजनयुक्त यौगिक अमोनिया में बदल जाते हैं।

(v) विनाइट्रीकरण = नाइट्रेट्स को बैक्टीरिया द्वारा फिर से नाइट्रोजन गैस में बदला जाता है और वायुमंडल में वापस छोड़ दिया जाता है।

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 9वीं के रसायन विज्ञान के पाठ 05 प्राकृतिक संसाधन (prakritik sansadhan) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !

Leave a Comment

error: Content is protected !!