आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 8वीं हमारी दुनिया का पाठ ‘वस्त्र उद्योग’ का नोट्स को देखने वाले है। Vastra Udyog
वस्त्र उद्योग |
👉 कपड़ा रेशा से मिलकर बना होता है। रेशा दो प्रकार का होता है-
(i) प्राकृतिक रेशा
(ii) मानव निर्मित रेशा
(i) प्राकृतिक रेशा किसे कहते है?
उत्तर– वैसा रेशा जो पेड़-पौधे तथा जानवरों से प्राप्त किए जाते है, उसे प्राकृतिक रेशा कहते हैं।
जैसे– कपास (Cotton), रेशम (Silk), ऊन, पटसन/पटुआ (Jute)
(ii) मानव निर्मित रेशा किसे कहते है?
उत्तर– वैसा रेशा जिसे पेड़-पौधे तथा जानवरों से प्राप्त न करके मानव द्वारा बनाया जाता है, उसे मानव निर्मित रेशा कहते हैं। जैसे– पॉलिस्टर, नाइलॉन
कपास
(i) कपास के उत्पादन में भारत देश पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर है।
(ii) इसे सफेद सोना भी कहा जाता है।
(iii) भारत में कपास का उत्पादन महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश इत्यादि राज्यों में होता है।
(iv) कपास का उत्पादन नमी वाले क्षेत्र में होती है।
रेशम
(i) रेशम के उत्पादन में भारत पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।
(ii) भारत में रेशम का उत्पादन कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल इत्यादि राज्यों में होता है।
(iii) रेशम का उत्पादन शहतूत के पेड़ पर रेशमी कीड़ों द्वारा होता है।
(iv) भागलपुर को सिल्क सीटी के नाम से भी जाना जाता है।
(v) भागलपुर में तसर सिल्क का उत्पादन होता है, जो रेशमी वस्त्र का एक प्रकार है।
(vi) भागलपुर, रेशम उत्पादन में कर्नाटक के बाद दूसरा स्थान पर आता है।
रेशम का उत्पादन
👉 रेशम का उत्पादन रेशम के कीड़ों द्वारा किया जाता है। और इनके शरीर से रस निकलता है। और यह रस उनके शरीर के चारो ओर लिपटता जाता है। यह रस सूखकर उनके शरीर पर धागे की तरह चिपक जाते हैं। इन धागे लिपटे रेशम के कीड़ों को कोकून कहा जाता है। जिन्हें पानी में उबालकर धागे को अलग कर लिया जाता है ।
ऊन
(i) ऊन मुख्यतः भेड़ और बकरी से प्राप्त किया जाता है।
(ii) भारत में ऊन का उत्पादन मुख्यतः जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान इत्यादि राज्यों में होता है।
☞ कपड़ों की बुनाई को टेक्सटाइल कहते हैं। और भारत में सबसे पहला कपड़ा मिल 1818 ईस्वी में कोलकाता में लगाया गया। लेकिन असल कामयाबी 1854 ईस्वी में मुंबई की कपड़े मिल से मिली।
प्रश्न 1. गिनिंग किसे कहते है?
उत्तर– मशीनों द्वारा कपास से बीज अलग करने की विधि को गिनिंग कहते है।
वस्त्र उद्योग स्थापना के लिए जरूरी
(i) कच्चा माल की उपलब्धता
(ii) परिवहन की सुविधा
(iii) वस्त्र उद्योग के लिए नम जलवायु आवश्यक होता है। जलवायु नम नहीं रहने पर कपास के रेशे से निर्मित धागे टूटने लगते हैं।
(iv) पूंजी
(v) श्रम (मजदूर) की उपलब्धता
(vi) बाजार
(vii) ऊर्जा की सुविधा
➢ गुजरात में काली मिट्टी पाई जाती है, और कपास की खेती के लिए काली मिट्टी आवश्यक है। सूती वस्त्र उद्योग एक स्वच्छंद उद्योग है।
👉 भारत जापान को सूत निर्यात करता है। भारत में निर्मित वस्त्र संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड, रूस, फ्रांस, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका तथा अफ्रीका के देशों को मुख्यतः निर्यात किए जाते हैं।
अहमदाबाद वस्त्र उद्योग
👉 अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है। और यह मुंबई के बाद दूसरा महत्वपूर्ण वस्त्र उद्योग का केंद्र है। यहां सूती और पॉलिस्टर के कपड़े बनते है। अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है, क्योंकि यह शहर कपड़ा उद्योग के लिए अनुकूल है और यहां कपास का उत्पादन ज़्यादा होता है।
☞ अहमदाबाद साबरमती नदी के किनारे अवस्थित है। वहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का प्रसिद्ध साबरमती आश्रम अवस्थित है।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 8वीं के हमारी दुनिया के पाठ 3(ख) वस्त्र उद्योग (Vastra Udyog) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !