आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं विज्ञान का पाठ ‘वायु’ का नोट्स को देखने वाले है। Vayu Class 6th Science
वायु (हवा) |
प्रश्न 1. वायुमंडल किसे कहते है?
उत्तर– पृथ्वी के चारों ओर वायु पाया जाता है, जिसे वायुमंडल कहते है।
(i) वायु पारदर्शी पदार्थ है।
(ii) वायु पृथ्वी की सतह से 1000km की ऊँचाई तक पाया जाता है।
(iii) वायु का कोई रंग नहीं होता है।
(iv) वायु स्थान (जगह) घेरता है।
(v) वायु गैसो, जलवाष्प और धूलकणों का मिश्रण होता है।
(vi) वायु के द्वारा ही किसी वस्तु को जला पाते है।
(vii) वायु में 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन तथा 0.03% कार्बन डाइऑक्सा एवं अन्य गैस है।
(viii) श्वसन के लिए वायु आवश्यक है।
(ix) पर्वतारोहियों के सिलिंडर में ऑक्सीजन गैस होता है।
(x) मिट्टी में भी वायु होती है।
👉 ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ वायु की मात्रा घटने लगती है, इसलिए पर्वतारोहियों को पर्वत के ऊपर चढ़ने के समय सांस लेने में कठिनाई होती है।
प्रश्न 2. जलवाष्प किसे कहते है?
उत्तर– जल के भाप(वाष्प) को जलवाष्प कहते हैं।
👉 वायु में उपस्थित धूलकण को नाक से सांस लेने समय नाक के छोटे-छोटे बाल धूलकणों को शरीर के अंदर जाने से रोक लेता है इसलिए हमें मुंह से सांस लेने को मना किया जाता है।
☞ पानी में रहने वाले जीव पानी में घुली हुई ऑक्सीजन का उपयोग करके सांस लेते है।
➣ पानी को गर्म करने से पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है इसलिए मछली गर्म पानी में तड़पने लगती है।
☞ मिट्टी के अंदर रहने वाले जीव एवं पेड़ पौधे की जड़ मिट्टी में पाई जाने वाली वायु के प्रयोग से श्वसन करते हैं।
JOIN NOW
दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के विज्ञान के पाठ 17 वायु (Vayu Class 6th Science) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद !