Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
Bihar Board Class 9th chapter 2 अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम | Ameriki swatantrata sangram class 9th History Notes & Solution
previous arrow
next arrow
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Board Class 6th Civics Chapter 1 Notes विविधता की समझ | Vividhata ki samajh Objective Question

आज के इस पोस्ट में हमलोग कक्षा 6वीं राजनीतिक शास्त्र का पाठ ‘विविधता की समझ’ का नोट्स देखने वाले है। Vividhata ki samajh

Bihar Board Class 6th Civics Chapter 1 Notes विविधता की समझ | Vividhata ki samajh Objective Question

विविधता की समझ

भारत एक विविधता वाला देश है, जहां भिन्न प्रकार के रंग-रूप, रहन-सहन, खान-पान, वेश-भूषा, जीवन-यापन, भाषा एवं त्योहारों वाले लोग रहते है।

बिहार के लोग लि‌ट्टी–चोखा, पंजाब के लोग मक्के की रोटी और सरसों का साग, पश्चिम बंगाल के लोग मछली और चावल, तमिलनाडु, केरल और आंध्रप्रदेश के लोग इडली, डोसा और सांभर खाना पसन्द करते हैं।

बिहार का एक मशहूर पर्व छठ है, वहीं पश्चिम बंगाल का मशहूर पर्व दुर्गा पूजा और महाराष्ट्र का गणेश पर्व तथा केरल का मशहूर पर्व ओणम है। झारखण्ड में आदिवासी समाज के लोग सरहुल पर्व मनाते हैं। और पंजाब में लोहड़ी पर्व मनाया जाता है।

👉 केरल में ओणम के अवसर पर नौका दौड़ होता है।

बिहार में हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका एवं वज्जिका इत्यादि भाषा भी बोली जाती हैं। पूरे भारत में 1652 से भी अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं। संविधान की आठवी अनुसूची में 22 भाषाओं को सम्मिलित किया गया है।

डॉ. भीम राव अंबेडकर (1891-1956) का जन्म महार जाति में हुआ था। डॉ. अंबेडकर अपनी जाति के पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और वकील बनने के लिए इंग्लैण्ड गए।

पाठ के अन्दर पूछे गए प्रश्न

प्रश्न 1. अगर किसी के साथ भेदभाव होता है तो क्या आपने इस स्थिति में उसकी मदद करने का प्रयास किया?
उत्तर– हमारे आस-पास वैसे तो कई प्रकार के भेदभाव होते हैं। मेरे बगल में एक लड़की की शादी हो रही थी जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम थी अर्थात् वह नाबालिग थी। कानूनन यह अत्याचार था। मैंने अपनी सभी सहेलियों के साथ मिलकर पुलिस को इसकी जानकारी दे दी जिससे उस नाबालिग की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई।

प्रश्न 2. आपकी समझ से इस समाज में किस प्रकार के भेदभाव होते हैं?
उत्तर– हमारे समाज में विभिन्न प्रकार के भेदभाव होते हैं। लैंगिक भेदभाव जिसमें लड़के तथा लड़कियों के बीच भेद-भाव किया जाता है। निःशक्तों एवं सामान्य सवर्णों के बीच भेदभाव जिसमें सिर्फ ऊँची जाति के लोगों को ही मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत होती है तथा नीची नाति के लोगों को गाँव में भी अंदर आने की इजाजत नहीं होती, अमीर तथा गरीब के बीच का भेदभाव तो हर जगह नजर आता है।

प्रश्न 3. समाज में भेदभाव क्यों होता है?
उत्तर–समाज में भेदभाव होते हैं। अमीर-गरीब, पढ़े-लिखे, अनपढ़, सवर्णों-दलितों, महिलाएं पुरुषों में देखा जाता है। ऐसे लोग अपनी अज्ञानता एवं संकुचित मानसिकता के कारण समाज में हो रहे परिवर्तन को नजरअंदाज करते हैं और पुरानी रूढ़िवादी परम्पराओं को अपनाते हैं जिससे वह इन सभी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें नयी क्रियाशीलता और बराबरी का व्यवहार को न अपनाने की वजह से समाज में भेदभाव देखे जाते हैं।

अभ्यास

प्रश्न 1. किस आधार पर आप कह सकते हैं कि रामजीवन अपने बेटा एवं बेटियों के बीच भेदभाव करता था?
उत्तर– रामजीवन अपने बेटियों की अपेक्षा बेटे के रहन-सहन, खान-पान, पहनावा, खेलकूद आदि पर विशेष ध्यान चैता था जबकि बेटियों से घर का सारा काम (जैसे- भोजन, चौका, बर्तन, झाडू-पोछा आदि काम) करवाया जाता था। बेटियाँ इन कामों के अलावा पढ़ाई पर खुद यान देती थी। वही बेटे के लिए स्कूली शिक्षा अच्छे विद्यालय में होती है और साथ में ही घर पर शिक्षक आकर पढ़ाते थे। इस तरह राम जीवन बेटियों की अपेक्षा बेटा को ज्यादा महत्व देता था।

प्रश्न 2. व्यक्तियों के बीच विभिन्नताओं में कौन-कौन से आधार
उत्तर– व्यक्तियों के बीच हमारे समाज में विभिन्न प्रकार के भेद- भाव होते हैं। लैंगिक भेदभाव जिसमें लड़के तथा लड़कियों के बीच की विभिन्नताएँ हैं। निःशक्तों एवं सामान्य सवर्णों के बीच भेदभाव, अमार-गराव, पढ़े- लिखे, अनपढ़ ये सभी समाज की विभिन्नता है।

प्रश्न 3. भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं का उल्लेख किया गया है?
उत्तर– भारतीय संविधान आठवीं अनुसूची में कंवल 22 भाषाएँ सूचीबद्ध की गयी हैं।

Read Also:- Bihar Board Class 6th

प्रश्न 4. आपके अनुसार जिस व्यक्ति के साथ भेदभाव होता है, उसे कैसा महसूस होता है?
उत्तर– हमारे अनुसार जिस व्यक्ति के साथ भेदभाव किया जिाता है। वह व्यक्ति अपने को संकुचित रखता है जिससे की उसकी अवहेलना कम हो और वह मानसिक रूप से परेशान होता है। हमें किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए जिससे कि उसे परेशानियों का सामना करना पड़े। आज समाज में लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार हो जिससे नये समाज का विकास हो सभी प्रकार की विभिन्नताओं को समाहित करते हुए राष्ट्र की एकता को कायम रखना चाहिए।

प्रश्न 5. दो व्यक्तियों के चित्र एकत्र करें जिन्होंने भेद-भाव एवं असमानता के विरुद्ध कार्य किया है?
उत्तर–
(i) महात्मा गाँधी
(ii) डॉ. अम्बेडकर छात्र शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।

प्रश्न 6. पाँच लड़‌कियों के नाम एकत्र करें जिन्होंने अपने देश का नाम रोशन किया है?
उत्तर–
(i) कल्पना चावला
(ii) किरण वेदी
(iii) सरोजनी नायडू
(iv) मदर टेरेसा
(v) इंदिरा गाँधी

JOIN NOW

दोस्तों उम्मीद करता हूं कि ऊपर दिए गए कक्षा 6वीं के राजनीतिक शास्त्र के पाठ 01 विविधता की समझ (Vividhata ki samajh) का नोट्स और उसका प्रश्न को पढ़कर आपको कैसा लगा, कॉमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद ! Bihar Board Class 6th

Leave a Comment

error: Content is protected !!